मां वीरासिन देवी के दरबार में पहुंचे पत्रकार, क्षेत्र में सुख-शांति और अमन-चैन की कामना की मां के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मांगी मन्नत
मां वीरासिन देवी के दरबार में पहुंचे पत्रकार, क्षेत्र में सुख-शांति और अमन-चैन की कामना की मां के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मांगी मन्नत
कटनी । आस्था और श्रद्धा के पावन केंद्र मां वीरासिन देवी के दरबार में दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय, पत्रकार सतीश चौरसिया एवं पत्रकार सुशील मिश्रा ने पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर तीनों पत्रकारों ने मां के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने माता रानी से आग्रह किया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता हमेशा कायम रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।दर्शन के दौरान पत्रकारों ने जनहित, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पत्रकारिता करने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि मां वीरासिन देवी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं शांति का वातावरण स्थापित हो। माता रानी के दरबार में तीनों पत्रकारों ने श्रद्धा के साथ शीश नवाकर जनकल्याण और क्षेत्र की उन्नति की मंगलकामना की।

जय माई की 🙏
जवाब देंहटाएं