सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेहरू एवं बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेस ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

 नेहरू एवं बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेस ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन



सिहोरा ।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती (बाल दिवस) तथा महान आदिवासी जननायक एवं क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में खितौला बाजार स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष, विचारों, देश के प्रति योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम के पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जबलपुर के अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय सिहोरा में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों का कहना था कि किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक संतोष बरकड़े से संवाद करने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल विधायक कार्यालय पहुंचा था, लेकिन विधायक की अनुपस्थिति के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद संवाद के निर्धारित बिंदुओं से संबंधित मांगों एवं समस्याओं का पत्र विधायक कार्यालय के सामने चस्पा किया गया, ताकि जनहित के इन मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजकुमार तिवारी, पार्षद राजेश चौबे, पार्षद रमेश पटेल, आलोक पांडे, पूर्व पार्षद शिवकुमार गर्ग, के.के. कुर्रारैया, संतोष पांडे, राजेश पटेल (पूर्व पार्षद), संदीप व्यवहार (पूर्व पार्षद), नगर अध्यक्ष पवन सोनी, घनश्याम बड़गैया, शंकर वंशकार (पूर्व पार्षद), सुदीप पांडे (पूर्व पार्षद), नवनीत शुक्ला, डॉ. रमेश पटेल, डब्बू पाठक, ओम नारायण श्रीवास्तव, प्रांजल शराफ, दीपक तिवारी, यूसुफ खान, रामलोचन गोटिया, अजीत विश्वकर्मा, मीत सैनी, बालाराम तंतुवाय, अज्जू भाई जान, चम्मू लाल कोल, पापे यादव, सुभाष सिंह मरावी, जमीला बानो, शशि कला चौधरी, छोटी बाई, जित्तु श्रीवास्तव, एजाज कुरैशी, रोहन ललपुरा, लल्लू यादव, सुनील कुररिया, पंकज पटेल, सुखदेव नामदेव, अनिल कोरी, विनोद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने तथा किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

सहसंपादक अनिल जैन की खबर 

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...