रोजगार सहायक अतुल चौरसिया को पितृशोक, 67 वर्ष की उम्र में सनत चौरसिया का आकस्मिक निधन
ढीमरखेड़ा । ग्राम पंचायत उमरियापान में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ अतुल चौरसिया एवं अभि चौरसिया के पूज्य पिता श्री सनत चौरसिया (भूरा मासब) का रविवार सुबह 67 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उमरियापान क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
स्वर्गीय सनत चौरसिया के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में गहरा दुख है। उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उमरियापान स्थित बन्नहाई मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें