सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

 पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील



ढीमरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।कथा के चौथा दिन भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जा रहा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व का संदेश दिया जा रहा है। भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आ रहे हैं। आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का समय निर्धारित किया गया है। आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...