अनिल बागरी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी के जिला उपाध्यक्ष
कटनी । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी के संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिसमें अनिल सिंह बागरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री व जबलपुर संभाग संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के निर्देशानुसार तथा संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की सहमति व जिलाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार अहिरवार की अनुशंसा पर की गई है। अनिल बागरी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से कटनी जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें