सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्षेत्र की जनता का साथी हर सुख दुःख में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया देखने में सफेद शेर ने दहाड़ा अवैध पैकारी होना चाहिए बंद, अवैध शराब पैकारियों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर महिलाओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की जनता ने दिया अगर चंद्रकांत (चंदू ) चौरसिया का साथ तो नशा मुक्त हो जायेगा क्षेत्र

 क्षेत्र की जनता का साथी हर सुख दुःख में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया देखने में सफेद शेर ने दहाड़ा अवैध पैकारी होना चाहिए बंद, अवैध शराब पैकारियों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर महिलाओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की जनता ने दिया अगर चंद्रकांत (चंदू ) चौरसिया का साथ तो नशा मुक्त हो जायेगा क्षेत्र 



कटनी  |  कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान में अवैध शराब की बिक्री और पैकारियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनभागीदारी महिलाओं की मौजूदगी में नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदारों द्वारा गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की शांति व्यवस्था भंग हो रही है और महिलाओं व बेटियों को असुविधा एवं लज्जित होना पड़ रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने पर जिस तरह कड़े कानून और जुर्माने का प्रावधान है, उसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर भी सख्त कानून लागू करने और भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाए। पत्र में यह भी ध्यान दिलाया गया कि पुलिस विभाग द्वारा विद्यालयों के माध्यम से चलाया जा रहा नशा-मुक्ति अभियान धरातल पर प्रभावी साबित नहीं हो पा रहा है। महिलाओं एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नारी समाज के मान-सम्मान और सुरक्षा की खातिर अवैध शराब पैकारियों पर तुरंत और पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए जाएं।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...