सिलौड़ी में युवा जनकल्याण मोर्चा की बैठक आयोजित, सौरभ मिश्रा रहे मुख्य वक्ता
कटनी । युवा जनकल्याण मोर्चा द्वारा सिलौड़ी में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के युवाओं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में युवा जनकल्याण मोर्चा के सौरभ मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, युवाओं की भूमिका और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य वक्ता सौरभ मिश्रा ने युवाओं से एकजुट होकर समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक बदलाव और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। बैठक में ढीमरखेड़ा से पंकज तिवारी, राहुल पाण्डेय एवं नमन सोनी विशेष रूप से सिलौड़ी पहुंचे और बैठक में सहभागिता की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में युवा जनकल्याण मोर्चा की गतिविधियों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सौरभ मिश्रा की टीम के सदस्य एवं युवा जनकल्याण मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी दिनों में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें