सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर ने गौरा स्कूल में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, राधिका ने सुनाया फर्राटे से चार का पहाड़ा विद्यालय प्रभारी की पहल की कलेक्टर ने की सराहना, स्कूल में डेस्क-बेंच, डिजिटल बोर्ड, पुस्तकालय और अतिरिक्त कक्ष की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

 कलेक्टर ने गौरा स्कूल में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, राधिका ने सुनाया फर्राटे से चार का पहाड़ा विद्यालय प्रभारी की पहल की कलेक्टर ने की सराहना, स्कूल में डेस्क-बेंच, डिजिटल बोर्ड, पुस्तकालय और अतिरिक्त कक्ष की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन



कटनी |  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उपलब्ध भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण सहायक शिक्षक एवं विद्यालय प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा स्वयं के व्यय से कराया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालय में आवश्यक अन्य भौतिक सुविधाएं भी उन्होंने अपने वेतन से जुटाई हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने विद्यालय प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की ऐसी व्यक्तिगत पहल बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के साथ विद्यालय के प्रति समाज में सकारात्मक सोच भी विकसित करती है।

*राधिका ने बिना झिझक सुनाया चार का पहाड़ा, कलेक्टर हुए प्रभावित*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों से सहज और स्नेहपूर्ण माहौल में बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और उनकी सीखने की क्षमता को परखा। इसी दौरान कक्षा 1 की छात्रा राधिका बागरी से कलेक्टर ने चार का पहाड़ा सुनाने को कहा। राधिका ने बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास और धाराप्रवाह ढंग से चार का पहाड़ा सुना दिया। बच्ची की सहजता और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर सहित मौके पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्ची की सराहना की।

*बच्चों की सुविधा बढ़ाने स्कूल को मिलेंगी नई सुविधाएं*

बच्चों की सीखने की क्षमता और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए कलेक्टर ने विद्यालय में भौतिक संसाधनों को और मजबूत करने की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय में डेस्क-बेंच, डिजिटल बोर्ड, पुस्तकालय कक्ष और अतिरिक्त कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध होना चाहिए। विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण*

विद्यालय के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने स्वास्थ्य केंद्र गौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, व्यवस्थाओं और आमजन को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इनमें सामुदायिक भवन और पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल रहे। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...