सागौन की लकड़ी का अवैध कारोबार उजागर घर में चल रही थी फर्नीचर निर्माण की अवैध फैक्ट्री, 41 नग चिरान जब्त
सागौन की लकड़ी का अवैध कारोबार उजागर घर में चल रही थी फर्नीचर निर्माण की अवैध फैक्ट्री, 41 नग चिरान जब्त
कटनी । ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के कछारगांव (बड़ा) में वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए घर से संचालित हो रहे अवैध फर्नीचर व्यापार का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से सागौन की 41 नग अवैध चिरान (0.232 घन मीटर) और फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए गए हैं।
*मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की दबिश*
वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और उप वनमंडलाधिकारी (कटनी पश्चिम) कार्तिकेय भट्ट के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा सचिन नामदेव के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने कछारगांव स्थित राकेश बढ़ई के ठिकाने पर दबिश दी। सूचना मिली थी कि जंगलों से अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी से यहां फर्नीचर तैयार किया जा रहा था। तलाशी लेने पर घर के भीतर अवैध बढ़ईगीरी और फर्नीचर निर्माण का कारोबार पाया गया।
*अधिकारियों को करता रहा गुमराह*
सर्च वारंट लेकर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब लकड़ी और तैयार फर्नीचर के संबंध में कागजात मांगे, तो आरोपी राकेश लगातार अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
*जंगलों से लकड़ी कटाई की आशंका*
गांव जंगलों से सटा होने के कारण इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि आरोपी जंगलों से सागौन और अन्य कीमती लकड़ियों की चोरी-छिपे कटाई कर उन्हें फर्नीचर का रूप देता था। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें