सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे टॉयलेट साफ करें हम - शिक्षा का यह एक नया पाठ्यक्रम है क्या ?शासन की हालत खस्ता है क्या जो छात्रों को बनाया सफाई वीर सफाई कर्मचारी रखने लायक न राशि है न है प्रावधान

 कैसे टॉयलेट साफ करें हम - शिक्षा का यह एक नया पाठ्यक्रम है क्या ?शासन की हालत खस्ता है क्या जो छात्रों को बनाया सफाई वीर सफाई कर्मचारी रखने लायक न राशि है न है प्रावधान



ढीमरखेड़ा । विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुके भारत की आर्थिक हालत ऐसी खस्ता है कि सरकारी शाला में पढऩे वाले बच्चों का टायलेट सफाई के अघोषित कोर्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। गंदगी साफ करने के लिए म.प्र. के स्कूल शिक्षा विभाग के पास संभवत: बजट नहीं है कि वह प्रत्येक स्कूल में सफाई मित्र रख सके इसलिए शालाओं का स्टाफ भी लाचार है कि कैसे टायलेट साफ करें हम। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रायमरी कक्ष में पढऩे वाले विद्यार्थियों से स्कूल के टॉयलेट साफ कराए जा रहे हैं, धर्म का डंका बज रहा है। ढ़ीमरखेड़ा तहसील के तहत एक गांव है लालपुर, यहां बनी है सरकारी नवीन मिडिल स्कूल की बिल्डिंग। जहां पर चौथी, पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी मल मूत्र साफ करते हैं। जब मिडिया ने इस कु-पाठ्यक्रम को कैमरे में कैद किया तो शाला के एक अतिथि शिक्षक ने बताया कि बच्चे नहीं हम शिक्षक लोग ही बाथरूम को साफ करते हैं। उस समय शाला में प्रधानाध्यापक आदि मौजूद नहीं थे, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार अभियान में कहीं गए हुए होंगे । अतिथि शिक्षक ने कहा कि सफाई मित्र यहां नहीं है।

*सफाई वीर विद्यार्थी*

अतिथि शिक्षक के वश में जितना संभव था बेचारे ने  कर दिया  लेकिन नल का पाईप थामकर टॉयलेट की गंदगी बहा रहे सफाई वीर विद्यार्थी ने कहा कि रोज-रोज तो नहीं करते, मगर सफाई हम लोग ही करते हैं। एक दो दिन बाद सब बहाना पड़ता है, सफाई करते हैं।

*उम्मीद है निर्दोष विद्यार्थी, अतिथि शिक्षक पर नहीं होगा वज्रापात*

अफसरशाही शिकायत सामने आने पर उसका निदान करने में दिलचस्पी नहीं लेती। देखा जाता है कि वह अनुशासन की आड़ में समस्या उजागर करने वाले पर विभागीय कार्यवाही के हथौड़े चलाती है, इसलिए अतिथि शिक्षक और कक्षा चौथी के विद्यार्थी की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है। कलेक्टर-डीईओं से आशा है कि वे समस्या का समाधान करेंगे। जनभागीदारी से इसे हल कराएंगे।

टिप्पणियाँ

  1. लोग शिक्षक पर तो सवाल उठाते हैं किन्तु सरकार पर नहीं, ग्राम पंचायत या स्थानीय निकायों से सवाल करते हैं कभी

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...