सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 दिनों से बंद पड़े दो ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान उमरियापान के समीपी देवरी पाठक गांव का मामला, किसानों को नुकसान होने सता रही चिंता

 15 दिनों से बंद पड़े दो ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

उमरियापान के समीपी देवरी पाठक गांव का मामला, किसानों को नुकसान होने सता रही चिंता



ढीमरखेड़ा  । समीपी ग्राम देवरी पाठक में घरेलू और कृषि कार्य हेतु लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर खराब है। बीते 15 दिनों से ग्रामीणों के अलावा किसानों को भी परेशान होना पड़ता है। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। लोग लंबे समय से बिजली अनापूर्ति का दंश झेलते आ रहे हैं। आए दिन तकनीकी खराबी के कारण गांव में बिजली गुल हो जाती है।विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि शिकायत के बाद भी 15 दिनों पहले फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक दुरूस्त नहीं कराया गया। इसके मरम्मत की बात तो दूर, इतने दिन बाद भी ट्रांसफार्मर को मौके से उठाकर ले जाने तक की फुर्सत विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के पास नहीं है। गांव के रवि दीक्षित, रामकिशोर हल्दकार, गणेश हल्दकार, ऋषि हल्दकार, आशीष हल्दकार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि देवरी पाठक के वार्ड नंबर चार में घरेलू बिजली का लगा ट्रांसफार्मर बीते 15 दिनों से खराब पड़ा है। गांव में बिजली आपूर्ति बंद होने से एक पखवाड़े से अंधेरा पसरा हुआ है। रात के समय पर ग्रामीणों में जीव जंतुओं का भय बना हुआ है। बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद हैं।

गर्मी व उमस के बीच पंखा, कूलर, इन्वर्टर आदि शो पीस बने हुए हैं। लोग रात के समय अंधेरे में मच्छरों के प्रकोप से जूझने के लिए विवश हैं। बिजली न रहने से शुद्ध पानी तक के लिए लोग भटक रहे हैं। नलों में पानी घरों तक नहीं पहुँच रहा है। पानी के लिए ग्रामीण हैंडपंपों के सहारे है। बिजली बंद होने से सुबह से दोपहर तक इन दिनों हैंडपंपों में भीड़ जमा रहती है। अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित होते है। किसान भी परेशान, सूख रही फसलें- वहीं किसान जयकुमार पटैल, मोहन पटैल, महेन्द्र पटैल, शिवकुमार पटैल सहित अन्य किसानों ने बताया कि देवरी पाठक के वार्ड नंबर सात में किसानों के उपयोग के लिए लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर भी बीते 15 दिनों से खराब पड़ा है। किसान भाई खेतों में बोई गई फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि मूंग उड़द की फसलों के अलावा सब्जियां सूख रही हैं। जिससे उन्हें नुकसान होने की चिंता सता रही हैं। किसानों ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से किया है, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों और किसानों ने हेल्पलाइन नंबर 1912 और 181 में शिकायत दर्ज कराई है। गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से ग्रामीणों के अलावा किसानों का जीवन भी कष्टकारी हो गया है। बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश गहरा रहा है।

*इनका कहना हैं*

ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। दो-तीन दिनों में एक-एक करके ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा।

*चंचल गुप्ता, सहायक अभियंता, ढीमरखेड़ा*

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...