सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएचई एवं ठेकेदार की मिली भगत से जल जीवन मिशन में बंदरबांट

 पीएचई एवं ठेकेदार की मिली भगत से जल जीवन मिशन में बंदरबांट

ढीमरखेड़ा - ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम दशरमन में जल जीवन मिशन के तहत बन रहे टंकी एवं पानी वितरण पाइप लाइन में ठेकेदार एवं पीएचई विभाग की मिली भगत से राशि का बंदरबाट किया जा रहा है दाल में कुछ काला तो आपने सुना होगा लेकिन यहां पर तो पूरी की पूरी दाल काली है दशरमन के महादेवी टोला में नियम अनुसार एक टंकी का निर्माण होना था लेकिन ठेकेदार अंजन मेमर्श कटनी एवं पीएचई विभाग की मिली भगत से टंकी की जगह संपबेल बना दिया गया है जबकि संपबेल टंकी के समीप में नीचे बनाया जाता है से पानी टंकी में पहुंचाया जाता है लेकिन विभाग द्वारा टंकी ना बनाकर संपबेल बना दिया गया गई जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की सरकारी राशि का दुरुपयोग कर मोटी कमाई के चक्कर में पीएचई विभाग एवं ठेकेदार लगा हुआ है ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जीवन मिशन दशरमन में ठेकेदार के भुगतान में रोक लगाते हुए अनियमिताओं की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए। 


कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा जल जीवन मिशन में लापरवाही एवं भ्रष्टाचारी

देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना हर घर नल हर घर जल योजना जो कि प्रत्येक गांव में हर घर में लोगों तक पानी पहुंचाने की योजना संचालित है जिसमें ठेकेदार के माध्यम से पानी की टंकी निर्माण एवं नल जल पाइपलाइन हितग्राहियों के घर तक पहुंचाने का कार्य कराया जा रहा है लेकिन पीएचई विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिली भगत से सरकारी राशि का बंदर बांट किया जा रहा है और केंद्र की इतनी बड़ी योजना में कटनी जिले अंतर्गत तहसील के ग्राम दशरमन में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 



सवा 2 करोड़ की योजना में लग रहा पलीता

ग्राम दशरमन में ठेकेदार द्वारा जो वितरण पाइपलाइन बिछाई गई है उसमें बहुत सारे लीकेज हैं उसके बाद भी लाइन को बिना टेस्ट किये पुराई करके प्लास्टर कर दिया गया जिससे ना तो कनेक्शनधारी के नल में पानी पहुंचता है और ना ही नल जल योजना की सफलता नजर आ रही है क्योंकि जो भी पानी वितरण लाइन से निकलता है वह लीक होने के कारण जमीन के अंदर ही रह जाता है ठेकेदार द्वारा इन बातों का ध्यान न रखते हुए बिना टेस्टिंग के लाइन के ऊपर प्लास्टर कर दिया गया है। 


पुरानी टंकी से किया गया कनेक्शन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक नवीन टंकी का निर्माण किया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा गांव में जो भी सप्लाई चालू की गई है वह पुरानी टंकी से की गई है नई टंकी से कोई भी कनेक्शन नहीं दिए गए जिसे देखने से ऐसा लगता है की टंकी में कोई कमी है या की लीकेज है जिसके कारण कनेक्शन नहीं किया जा रहा है और गांव में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 


कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार


कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जल जीवन मिशन की लगातार समीक्षा करते हुए समय-समय पर ठेकेदार एवं पीएचई विभाग को गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए गए थे कहा गया था कि जल जीवन मिशन में ना तो लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी और ना ही गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त किया जाएगा लेकिन पीएचई विभाग एवं ठेकेदार कलेक्टर के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं क्योंकि इतनी बड़ी जल जीवन मिशन योजना में बिना टेस्टिंग के प्लास्टर किया जा रहा है पानी सप्लाई चालू होने के बाद 80% घरों में पानी नल की टोटी से नहीं निकलता है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केंद्र की जल जीवन मिशन योजना व्यर्थ नजर आ रही है या की फिर विभाग एवं ठेकेदार योजना को असफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...