सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जिंदगी की हकीकत को बस इतना ही जाना है, दर्द में अकेले हैं और खुशी में सारा ज़माना है

 जिंदगी की हकीकत को बस इतना ही जाना है, दर्द में अकेले हैं और खुशी में सारा ज़माना है कटनी  |  जिंदगी की हकीकत को बस इतना ही जाना है, दर्द में अकेले हैं और खुशी में सारा ज़माना है।  सोशल मीडिया से लेकर आम बोलचाल तक गूंजने वाली यह दो पंक्तियाँ आज के दौर के हर उस युवा की कहानी बयां कर रही हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है।आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में जहाँ एक ओर सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी पाने की होड़ मची है, वहीं दूसरी ओर इस सफर में युवाओं के भीतर बढ़ता अकेलापन एक गंभीर सामाजिक और मानसिक विषय बनकर उभरा है। पढ़ाई और तैयारी के दौर में छात्र जिस एकांत और संघर्ष से गुजरता है, उसकी भनक बहुत कम लोगों को होती है, लेकिन जैसे ही सफलता का सूरज उगता है और हाथ में नियुक्ति पत्र आता है, पूरा समाज बधाई देने और अपनापन जताने के लिए उमड़ पड़ता है। *संघर्ष के बंद कमरे और एकांत की तपस्या* देश के विभिन्न हिस्सों चाहे वह मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जैसे शिक्षा केंद्र हों, या दिल्ली और प्रयागराज की गलियां लाखों छात्र छोटे-छोटे कमरों में बंद होकर अपने भव...

स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश

 स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश ढीमरखेड़ा  |  ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खमतरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका वीणा धुर्वे को स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने और पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ढीमरखेड़ा ने 2 नवंबर 2026 को शिक्षिका के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षिका ने शाला में कार्यरत स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट की। इस संबंध में शिक्षिका को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्मरण पत्र भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965...

सिहोरा के विकास से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन

 सिहोरा के विकास से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन सिहोरा |  नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।ज्ञापन में सिहोरा स्थित सामुदायिक भवन, अरुणामघोष स्टेडियम एवं पंडित विष्णुदत्त विद्यालय से संबंधित समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सिहोरा स्थित सामुदायिक भवन लगभग 10-15 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इसके संबंध में रक्षा मंत्रालय से संबंधित आपत्तियों का निराकरण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई।वहीं अरुणामघोष स्टेडियम के उन्नयन एवं विस्तार का कार्य अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में अतिक्रमणकारियों को पट्टा वितरण कर शीघ्र स्टेडियम के उन्नयन एवं विस्तार का कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त पंडित विष्णुदत्त विद्यालय को लेकर बताया गया कि भविष्य में यहां से सांदीपनि विद्य...

खितौला बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ नंदीश्वर दीप महामंडल विधान

 खितौला बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ नंदीश्वर दीप महामंडल विधान खितौला बाजार । अष्टान्हिका महापर्व पर 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी हुआ भव्यता के साथ संपन्न| सकल जैन समाज खितौला बाजार के तत्वावधान में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर नौ दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया|आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर को दिव्य घोष के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। नगर में विराजमान आर्यिका श्री सूत्रमति माताजी, आर्यिका श्री शीतलमति माताजी एवं आर्यिका श्री कर्तव्यमति माताजी के मंगल सानिध्य तथा ब्रह्मचारी अन्नू भैया के कुशल निर्देशन में विधान की धार्मिक क्रियाएं प्रारंभ हुईं।विधान में सौधर्म इंद्र, कुबेर, श्रीपाल, मैना सुंदरी, भरत, बाहुबली सहित महायज्ञनायक एवं यज्ञनायक के प्रमुख पात्रों का चयन किया गया। 48 इंद्र-इंद्राणियों एवं अन्य प्रमुख पात्रों ने प्रतिदिन प्रातः 7 ब...

ढीमरखेड़ा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की आशंका, प्रशासन कब करेगा जांच? तहसीलदार और एसडीएम से कार्रवाई की उम्मीद

 ढीमरखेड़ा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की आशंका, प्रशासन कब करेगा जांच? तहसीलदार और एसडीएम से कार्रवाई की उम्मीद ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी जमीनों की सुरक्षा और राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन यदि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि, चरनोई भूमि, रास्तों और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों का राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। जिन स्थानों पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां सीमांकन कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। *तहसीलदार और एसडीएम से बड़ी उम्मीद* अब क्षेत्रवासियों की निगाहें तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अमले के माध्यम से जांच कराएंगे। यदि जांच में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा प्रमाणित होता है तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने ...

कुछ बनना है तो वनवास भोगना पड़ेगा, घर की सुख-सुविधाओं में रहकर कोई राम नहीं बन सकता, वनवास से घबराइए मत, क्योंकि कई बार जीवन का सबसे कठिन रास्ता ही आपको आपकी सबसे बड़ी मंजिल तक पहुंचाता है

 कुछ बनना है तो वनवास भोगना पड़ेगा, घर की सुख-सुविधाओं में रहकर कोई राम नहीं बन सकता, वनवास से घबराइए मत, क्योंकि कई बार जीवन का सबसे कठिन रास्ता ही आपको आपकी सबसे बड़ी मंजिल तक पहुंचाता है कटनी  |  जीवन में सफलता का रास्ता सुख-सुविधाओं से नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग, तपस्या और अनुशासन से होकर गुजरता है। इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, उन्होंने कभी न कभी कठिन परिस्थितियों का सामना जरूर किया है। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनमें रास्ते की मुश्किलों को सहने और उनसे लड़ने का साहस होता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें यही संदेश देता है कि महानता केवल राजमहलों में रहकर नहीं मिलती। चौदह वर्षों का वनवास, अनेक कठिनाइयां, अपनों से दूरी और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी मर्यादा, धैर्य और कर्तव्य का पालन करना ही श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाता है। यदि जीवन में कभी संघर्ष ही न हो, तो धैर्य, साहस और त्याग की असली परीक्षा कैसे होगी? आज का युवा सफलता तो चाहता है, लेकिन संघर्ष से बचना चाहता है। उसे परिणाम जल्दी चाहिए, लेकिन उसके लिए जरूरी मेहनत, अनुशासन और...

पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग, संत भगत गिरी महाराज के आगमन से उमड़े श्रद्धालु

 पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग, संत भगत गिरी महाराज के आगमन से उमड़े श्रद्धालु  ढीमरखेड़ा । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पिण्डरई में गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का मनमोहक एवं आकर्षक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग को भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भक्ति रस में सराबोर होकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में अमोल खोय आश्रम के संत भगत गिरी जी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। संत के दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोज...