पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील ढीमरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।कथा के चौथा दिन भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जा रहा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार, संस...