कछारगाँव छोटा में 15 सालों से खाली पड़ा है आँगनवाड़ी सहायिका का पद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
कछारगाँव छोटा में 15 सालों से खाली पड़ा है आँगनवाड़ी सहायिका का पद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार ढीमरखेड़ा | जिला कटनी के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कछारगाँव छोटा से एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गाँव के आँगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में पिछले 15 वर्षों से सहायिका का पद खाली पड़ा है, जिसके कारण केंद्र के संचालन और छोटे बच्चों व महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। *पति की मृत्यु के बाद बाहर चली गई थी पूर्व सहायिका* पत्र में उल्लेखित जानकारी के अनुसार, पूर्व में नियुक्त सहायिका के पति की मृत्यु हो जाने के बाद उक्त महिला गाँव छोड़कर बाहर चली गई थी।तभी से यह पद लगातार रिक्त बना हुआ है। इतने लंबे समय से पद खाली रहने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा यहाँ नई सहायिका की नियुक्ति नहीं की गई है। *ग्रामीणों ने की नियुक्ति की मांग* समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत कछारगाँव छोटा के ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने कटनी कलेक्टर के नाम एक आवेदन पत्र सौंपा है। पत्र में कलेक्टर से गुहार लगाई गई है कि आँ...