एनआरएलएम में 3.58 लाख रुपये की नमक खरीदी पर उठे सवाल, ईओडब्ल्यू में शिकायत की तैयारी ढीमरखेड़ा । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त शिकायत के अनुसार, सहायक विकासखंड प्रबंधक जया कोष्टी, जो जुलाई 2017 से ढीमरखेड़ा में पदस्थ हैं तथा अक्टूबर 2025 से ब्लॉक प्रबंधक का प्रभार संभाल रही हैं, पर इंदिरा ग्राम संगठन के माध्यम से 3,58,000 रुपये की नमक खरीदी में अनियमितता करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि उक्त नमक खरीदी के लिए भोपाल स्थित राज्य कार्यालय से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग नमक खरीदी में किया गया और इस प्रक्रिया में भारी कमीशनखोरी हुई।शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि वर्तमान में खरीदे गए नमक का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है तथा उसके संबंध में न तो स्टॉक रजिस्टर में कोई प्रविष्टि है और न ही उसके वितरण अथवा उपयोग का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध है। इससे खरीदे गए ...