भाजपा आईटी सेल के कटनी जिला सह-संयोजक बने रितेश त्रिपाठी, क्षेत्र में हर्ष की लहर
कटनी । भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को डिजिटल मंच पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी नियुक्ति की है।पार्टी ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा मंडल अंतर्गत रहने वाले युवा नेता रितेश त्रिपाठी को भाजपा आईटी सेल का नया जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। रितेश त्रिपाठी की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। खबर सार्वजनिक होते ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि रितेश त्रिपाठी अपनी नई जिम्मेदारी के साथ डिजिटल माध्यमों के जरिए भाजपा की नीतियों, विचार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर रितेश त्रिपाठी ने पार्टी के शीर्ष और प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें