प्रधानमंत्री के संदेश का असर, बस में सफर कर बड़वारा विधायक ने दिया बड़ा संदेश आम जनता से पूछा हाल - चाल आम जनता के दिलों में राज करता है विधायक का स्वभाव
प्रधानमंत्री के संदेश का असर, बस में सफर कर बड़वारा विधायक ने दिया बड़ा संदेश आम जनता से पूछा हाल - चाल आम जनता के दिलों में राज करता है विधायक का स्वभाव
कटनी | देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संयम और बचत के आह्वान का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। कटनी जिले के बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए बस में सफर कर एक नई मिसाल पेश की।विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह आम यात्रियों के साथ बस में बैठकर बड़वारा से कटनी पहुंचे।सफर के दौरान यात्रियों ने विधायक से खुलकर चर्चा की और उनकी सादगी की जमकर सराहना की। आम लोगों के बीच बिना किसी तामझाम के यात्रा करते विधायक को देखकर यात्री भी आश्चर्यचकित नजर आए। कई यात्रियों ने विधायक के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके इस कदम को जनता से जुड़ाव की पहचान बताया। आमतौर पर नेताओं की पहचान लंबे काफिलों और महंगी गाड़ियों से जुड़ी रहती है, लेकिन विधायक का यह कदम जिले में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे तो आम जनता में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। विधायक ने कहा कि देशहित में हर नागरिक को पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए। जहां संभव हो, वहां सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। इससे ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को इस दिशा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधायक का यह कदम केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि व्यवहारिक संदेश देने वाला प्रयास है। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना समय की जरूरत भी माना जा रहा है। ऊर्जा बचत, सादगी और जनता के बीच रहने का यह संदेश अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक का यह कदम आम लोगों के बीच सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें