सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बड़वारा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 2865 मरीजों ने लिया लाभ

 बड़वारा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 2865 मरीजों ने लिया लाभ



 कटनी |  विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से एवं आर.पी. फाउंडेशन के संस्थापक व पीपुल्स ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित पंडित के नेतृत्व में, आर.पी. फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वारा, जिला कटनी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के पहले दिन क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार सेवाएँ प्रदान की गईं। उच्च स्तरीय मशीनों के माध्यम से इको, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, सोनोग्राफी, डायबिटीज जांच एवं विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में महिला रोग, हृदय रोग, श्वास रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला रोग, सर्जरी, हड्डी रोग, शिशु रोग एवं सामान्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगभग 2865 मरीजों का परीक्षण किया गया। वहीं लगभग 180 गंभीर एवं जटिल बीमारियों से ग्रसित मरीजों को आगे के उपचार हेतु चिन्हित किया गया, जिन्हें भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल रेफर किया जाएगा। वहाँ मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार, ऑपरेशन एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मरीजों के आवागमन एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर पीपुल्स ग्रुप के कार्यकारी निदेशक गुंजन जैन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे शिविर के दूसरे दिन भी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...