10वीं बोर्ड में 91% अंक लाकर रश्मि देवी पटेल ने रचा सफलता का नया इतिहास
ढीमरखेड़ा । माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र की होनहार छात्रा रश्मि देवी पटेल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रश्मि ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, वहीं विद्यालय परिवार ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रश्मि की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, लिहाज़ा पिता संतोष कुमार माता अनुराधा पटेल
दादा दादी भैया लाल उत्तम पटेल लाला राम पटेल सुनीता नानी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें