सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यान्ह भोजन एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, नमन ने बताया पानी का महत्व और छबि ने सुनाई कविता, सुश्री कौर ने सराहना कर बढ़ाया हौसला, कुपोषण को लेकर जताई चिंता

 मध्यान्ह भोजन एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, नमन ने बताया पानी का महत्व और छबि ने सुनाई कविता, सुश्री कौर ने सराहना कर बढ़ाया हौसला, कुपोषण को लेकर जताई चिंता



कटनी  |  आपका नाम क्या है, किस कक्षा में पढ़ते हो, आज क्या पढ़ा और क्या खाया... और भविष्य में आप क्या बनना चाहते हैं, कुछ ऐसे प्रश्नों के जवाब सुनकर छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर, डॉक्टर,इंजीनियर और अन्य उच्च पदों पर जाने की इच्छा जताई। ऐसे कुछ उत्तर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा माध्यमिक शाला बड़गांव में निरीक्षण के दौरान पूछे गए सवालों के फलस्वरुप कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं से मिले।

*इसके लिए क्या तैयारी की आपने*

छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए सुश्री कौर ने कहा कि सपना साकार करने के लिए आप कैसी तैयारी कर रहे हैं। आप पिछले 3 सालों के प्रश्नपत्रों को हल करिए। पढ़ाई के लिए नियमित अध्ययन एवं जिज्ञासा का होना जरूरी है। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय में सबसे अधिक उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं से प्रेरित होने दूसरे विद्यार्थियों को कहा गया। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन वितरण और गुणवत्ता को लेकर बच्चों से जानकारी ली।

*नमन रैदास ने बताया पानी का महत्व और छवि मिश्रा ने सुनाई कहानी*

सुश्री कौर के पूछने पर नमन रैदास ने पानी की महत्ता को प्रतिपादित करने वाली बात कही वहीं छवि मिश्रा ने जोश से भरी कहानी सुनाई।  जिला पंचायत की सीईओ ने सराहना करते हुए अन्य छात्रों से तालियां बजवाई।

*कुपोषित बच्चों की जानकारी मिलने पर जताई चिंता*

आंगनबाड़ी केंद्र रैपुरा का निरीक्षण करने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की। तथा कुपोषित बच्चों के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल और पौष्टिक आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। नन्हे मुन्ने बच्चों की मासूम हाजिर जवाबी पर खुश होते हुए उन्होंने कहा कि इनकी माताओं से संपर्क कर इन्हें अच्छे से तैयार करके आंगनबाड़ी केंद्र भेजने को कहें।

*पीडीएस भवन रैपुरा और घुघरा के छात्रावास का किया निरीक्षण*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने रैपुरा में पीडीएस का निरीक्षण करते हुए दुकान खोलने के दिवस, स्टॉक की स्थिति आदि के संबंध में दुकान प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि जन सुविधा हेतु सूचना पटल पर दुकान खोलने के दिन, उपलब्ध सामग्री, स्टॉक की स्थिति एवं मोबाइल नंबर आदि अनिवार्य रूप से लिखना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को आवश्यक जानकारी के अभाव में अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इसके बाद सुश्री कौर ने आदिवासी कन्या छात्रावास घुघरा में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से बात कर जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक सुधार एवं अपूर्ण कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*इनकी रही मौजूदगी*

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश नरेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, प्रभारी अधिकारी मीडिया योगेंद्र कुमार असाटी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...