सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश

 ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश



कटनी  |  जल है तो कल है, जल ही जीवन है इसे व्यर्थ न बहाएं, जल बचाओ जीवन बचाओ, जल है जीवन का आधार इसके साथ न करें दुर्व्यवहार। इस प्रकार के नारे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम की जल यात्रा में लगाए गए। अवगत होवे कि गत दिवस ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीण जनों, मातृशक्तियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश देने जल यात्रा निकली गई। स्थानीय महिलाओं ने मिट्टी के कलश रखकर, स्लोगन से लिखी तख्तियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विकासखंड नोडल अधिकारी तथा प्रोजेक्ट लीडर यजुवेंद्र कोरी,वाटर शेड परियोजना के जिला प्रभारी कमलेश सैनी, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, जनपद सदस्य और सरपंच सहित सैकड़ो की संख्या में जागरूक समाज सेवियों की उपस्थित रही। 

*भूमि पूजन लोकार्पण एवं वृक्षारोपण*

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ एवं प्रोजेक्ट लीडर श्री कोरी ने बताया कि परियोजना क्रमांक 1 एवं 2 के अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ लागत से जल संरक्षण एवं संवर्धन के तालाबों और खेत तालाब, लगभग तेरह कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से विविध प्रकार की प्रजातियां के पौधे रोपित किए। इसके पूर्व जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी एवं वाटरशेड के जिला प्रभारी श्री सैनी ने वाटरशेड महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों से पानी की एक-एक बूंद को बचा कर सुरक्षित रखने की अपील की।

*नेट शेड का शुभारंभ*

जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे ने रिबन काटकर ग्राम पंचायत भमका में निर्मित नेटशेड का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य मौसमी सब्जियों के बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराना है ताकि किसान बीज प्राप्त कर सब्जियों की अधिक से अधिक पैदावार कर ऊंचे दामों ने विक्रय कर आर्थिक मुनाफा कमा सके।

*जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान*

जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती पटेल, सीईओ श्री कोरी, वाटरशेड के जिला प्रभारी श्री सैनी द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जागरूक नागरिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया।

*इनकी रही मौजूदगी*

इस आयोजन में मेघा मौर्य,अजय केसरवानी, संतोष द्विवेदी,राहुल पंथ,शिवम यादव,

 विक्रम विश्वकर्मा, शशि दिवाकर दीक्षित ,भूपेंद्र सिंह अनुपम कुशवाहा, संतोष पाठक अभिषेक भार्गव के साथ-साथ  स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...