सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर 1 दिसंबर को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई जाएगी गीता जयंती, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश

 जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर 1 दिसंबर को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई जाएगी गीता जयंती, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश 



कटनी  |  अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर सोमवार,1 दिसंबर को जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर धूमधाम से समारोह पूर्वक गीता जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संस्कृति विभाग मंत्रालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी को कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं संपूर्ण कार्रवाई हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

*श्री कृष्ण मंदिरों की साफ सफाई श्रृंगार एवं रोशनी के निर्देश*

 सुश्री कौर ने  गीता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में सभी शासकीय एवं अशासकीय श्री कृष्ण मंदिरों, न्यास, गोपालक संस्थाएं एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा श्री कृष्ण मंदिरों की साफ सफाई श्रृंगार एवं रोशनी किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संतो, विद्तजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित व्याख्यान आयोजित किए जाएं।

*जनप्रतिनिधियों,बच्चों,युवाओं तथा स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ें*

सुश्री कौर ने अंतर्राराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में गीता प्रेमियों द्वारा श्रीमद्भगवद गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ जिला मुख्यालय पर 1100-1100 एवं विकास खंड स्तर पर 500- 500 गीता पाठियों के कार्यक्रम विश्व गीता प्रतिष्ठानम एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने आयोजित गतिविधियों में माननीय प्रभारी मंत्री, मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए बच्चों, युवाओं तथा स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जाकर आधिकारिक जन भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए हैं।

*विक्रमोत्सव 2026*

 जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि विक्रम महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026) से आरंभ होगा। जिसके शुभारंभ पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति, विक्रम महोत्सव अंतर्गत विविध प्रदर्शनियां एवं अन्य प्रकार के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु सभी जनपद  पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने शिवरात्रि मेलों को भव्य स्तर पर संयोजित कर स्थानीय कलाकारों को जोड़ते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनियां आयोजित किए जाने के निर्देश किए दिए हैं। सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को जिला मुख्यालय पर वर्ष प्रतिपदा पर विक्रमोत्सव का आयोजन कर नए साल को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...