सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना रीठी पुलिस द्वारा गंभीर घटना करने की फिराक मे घूम रहे कुख्यात बदमाश से अवैध कट्टा कारतूस जप्त कर 02 युवको को किया गिरफ्तार

 थाना रीठी पुलिस द्वारा गंभीर घटना करने की फिराक मे घूम रहे कुख्यात बदमाश से अवैध कट्टा कारतूस जप्त कर 02 युवको को किया गिरफ्तार



कटनी | पुलिस अधीक्षक  कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्री अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संतोष डेहरिया व एसडीओपी उमराव सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में दिनांक 06.09.2025 को अवैध कट्टा कारतूस जप्त कर 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 06.09.2025 को मुखबिर से जानकारी मिली कि जबलपुर का कुख्यात बदमाश हरीश पेसवानी गंभीर घटना करने की फिराक में अवैध कट्टा कारतूस अपने पास रखे हुए हैं. सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर हरीश पेशवानी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जप्त किया गया, मामले की विवेचना दौरान अवैध कट्टा कारतूस के स्रोत की जानकारी जुटाई गई मामले में सोभित सिंह नि. हरद्वारा की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण मे आरोपी हरीश पेशवानी पिता सीवन दास पेसवानी उम्र 39 वर्ष नि. रामनगर, अधारताल, जबलपुर एवं सोभित सिंह नि.हरद्वारा को गिरफ्तार किया गया

 *पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद उनि दिनेश चौहान,उनि विनोद पटेल,सउनि पांडे,प्र आर.अजय मेहरा, प्र. आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. नीतेश दुबे,आर.विजय, आर. जफर, आर. ज्ञानेंद्र का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...