सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री यादव ने देवरी हटाई में आयोजित लोक सुनवाई में सुनीं 71 ग्रामीणों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण करने के निर्देश , ग्रामीणों ने देवरी हटाई में कालेज खोलने की, की मांग

 कलेक्टर श्री यादव ने देवरी हटाई में आयोजित लोक सुनवाई में सुनीं 71 ग्रामीणों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण करने के निर्देश , ग्रामीणों ने देवरी हटाई में कालेज खोलने की, की मांग



कटनी  |  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत देवरी हटाई में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां 71 ग्रामीणों ने कलेक्‍टर श्री यादव को अपनी शिकायतें और समस्याएं बताईं एवं आवेदन दिए। शिकायतों को सुनकर कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिए । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एस डी एम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा मौजूद रहे। लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में राजस्व, पेयजल, बिजली, सड़क आदि से संबंधित समस्याओं की अधिकता रही।

*शराब दुकान हटवायें*

जनसंवाद के दौरान देवरी हटाई निवासी सोने लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के सामने शराब दुकान खुलने से लोग शराब पीकर पंचायत आते हैं जिससे पंचायत का कार्य प्रभावित होता है। इसके अलावा पास में ही हायर सेकेंडरी स्‍कूल मौजूद है।  जिस वजह से स्‍कूल के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने समय-सीमा में पुलिस अधीक्षक को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

*कॉलेज खुलवायें*

देवरी हटाई के ग्रामवासियों ने नवीन कॉलेज खुलवाये जाने की मांग करते हुए कहा कि हमारे गांव से लगभग 20-25 गांव लगे हुए हैं। आस-पास कॉलेज न होने के कारण इन गांवों के बच्‍चे हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के बाद उच्‍च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। कटनी महाविद्यालय यहां से 25 किमी दूर पड़ता है। सही साधन न होने के कारण आने-जाने में काफी समय लगता है एवं किराया भी महंगा पड़ता है। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने कॉलेज प्रिंसिपल को ग्रामीणों की मांग का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।

*नलकूप खनन करवायें*

ग्राम देवरी हटाई निवासी सतई प्रसाद कोरी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 5 में पानी की काफी किल्‍लत है। इस किल्‍लत को दूर करने के लिए नवीन नल कूप का खनन करवाया जाय। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने पीएचई विभाग को निश्चित समय-सीमा के अंदर कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

*खाद्यान्‍न पर्ची बनवायें*

देवरी हटाई निवासी ललित कुमार गुप्‍ता ने आवेदन देते हुए कहा कि मैं खाद्यान्न पर्ची में नाम जुड़वाना चाहता हूँ। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने एसडीएम को पात्रतानुसार नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

*विद्यालय के नवीन भवन का करायें निर्माण*

ग्राम देवरी हटाई निवासी काशी प्रसाद गुप्‍ता ने आवेदन देते हुए कहा कि गांव के प्राथमिक शाला एवं माध्‍यमिक शाला का भवन अत्‍यधिक जर्जर एवं क्षतिग्रस्‍त हो चुका है। बच्‍चों के साथ आकस्मिक दुर्घटना की संभावना को देखते हुए नवीन भवन निर्माण स्‍वीकृत किया जाय। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने जनपद पंचायत के सीईओ को निश्चित समयावधि में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज

 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज कटनी |  भारतीय समाज में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को अमूमन सक्रिय जीवन का ठहराव मान लिया जाता है, लेकिन समकालीन परिदृश्य में यह धारणा तेजी से बदल रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी जीवनभर राष्ट्र निर्माण और शासकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।सेवाकाल के बाद भी उनकी समस्याओं, पेंशन विसंगतियों, चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक मजबूत और एकजुट मंच की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती रही है। इसी आवश्यकता को समझते हुए, भारतीय मजदूर संघ (BMS), मध्यप्रदेश से संबद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है।इस राष्ट्रव्यापी और प्रांतीय मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए पेंशनभोगी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती स...