सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक से चार अप्रैल तक मनाया जायेगा,सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव

 एक से चार अप्रैल तक मनाया जायेगा,सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव



ढीमरखेड़ा |  वर्ष 2025 - 26 का अकादमिक सत्र 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जिसके तहत 01से 04 अप्रैल तक शाला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए प्रवेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 11 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं के नामांकन की कार्यवाही पूर्ण कर छात्रो को शिक्षा पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रवेशोत्सव आदेश के तहत 01 अप्रैल को जिला,ब्लाक स्तर पर माननीय प्रभारी मंत्री महोदय, सांसद,विधायक महोदय,जन प्रतिनिधियों एवं विद्यालय के पूर्व छात्रों को शाला स्तर पर ससम्मान आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति मै उपस्थित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जायेगा,इस दिन बच्चों को विशेष भोज भी खिलाया जायेगा।

*भविष्य से भेट कार्यक्रम*

02 अप्रैल को शाला स्तर पर माननीय जनप्रतिनिधियों,मीडिया,कलाकारों,खिलाड़ियों,अधिकारियों,समाज के विभिन्न क्षेत्रों मै प्रसिद्व प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका के लिए आमंत्रित किया जायेगा।इस दौरान आमंत्रित व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से बच्चों को उपयोगी वस्तुएं भी भेट कर सकेगे।

*शाला स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां*

03 अप्रैल को शाला स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी,जिससे बच्चे हर्षोल्लास के साथ नियमित स्कूल आएं एवं विद्यालय के प्रति अनवरत जुड़ाव बना रहे,साथ ही सत्र 2024-25 मै 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

*हार के आगे जीत है*

04अप्रैल को हार के आगे जीत है,इस ध्येय के माध्यम से वर्ष 2025 की परीक्षा मै कर्मोन्नति प्राप्त ना कर पाने वाले बच्चों का पुनः प्रवेश कर अध्ययन अध्यापन हेतु प्रेरित किया जायेगा,एवं शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर 30 सितंबर 25 तक छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले गांव के सभी बच्चों का कक्षा पहिली मै शत प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना पर सदस्यों से चर्चा की जाएगी। विकासखंड ढीमरखेड़ा के सभी विद्यालयों मे धूमधाम से मनाये जाने प्रवेश उत्सव मै क्षेत्र के सम्मानीय प्रबुद्ध जनो,जन प्रतिनिधियों से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संयुक्ता उइके,बीआरसी प्रेम कोरी हेमंत सामल,सूर्यकान्त त्रिपाठी, सतेन्द्र गौतम,राम नाथ पटेल,के के पटेल,गणेश महोबिया,अनिल दुबे जनशिक्षक आशीष चौरसिया, अवधेश पटेल,जगन पटेल,संतोष बर्मन,सत्यदेव महोबिया,सतेन्द्र बागरी,सुशील पटेल,श्रीकांत त्रिपाठी,अजय पाण्डेय,बाबूराम मांझी,कमल नारायण दुबे,मनोज गौतम,रमेश उसरेठे ने उपरोक्त चार दिवसीय आयोजन में सहभागिता का अनुरोध किया है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...