सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो माह बाद भी डीईओ नही ले सके फैसला, लंबित क्रमोन्नति के लिए शिक्षक करेंगे आंदोलन

 दो माह बाद भी डीईओ नही ले सके फैसला, लंबित क्रमोन्नति के लिए शिक्षक करेंगे आंदोलन



सिहोरा |  जिले के सैकड़ों माध्यमिक शिक्षकों की द्वितीय क्रमोन्नति और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के द्वितीय समयमान वेतनमान के लाभ को  डीईओ  और जेडी कार्यालय लगातार लंबित रखा जा रहा है।विभाग से लगातार पत्राचार करने के बाद भी अधिकारी द्वय द्वारा अड़ियल रवैया अपनाने से आक्रोशित शिक्षको ने अब क्रमोन्नति आदेश होने तक लगातार आंदोलन की घोषणा की है।

*दो अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन*

तत्संबंध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जबलपुर के नरेन्द्र त्रिपाठी,रत्नेश मिश्रा,उमाशंकर पटेल,दीपक पटेल,अजय सिंह,आशीष उपाध्याय,महेंद्र अहवासी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि आगामी दो अप्रैल को जबलपुर कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दे कार्यवाही की मांग की जावेगी।आगामी आंदोलन की घोषणा माननीय कलेक्टर जबलपुर से मिलने के पश्चात दो अप्रैल को ही की जावेगी।

*क्या है पूरा मामला*

 जिले में  सैकड़ों की संख्या में पूर्व में पदोन्नति प्राप्त और वर्तमान में माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ शिक्षक द्वितीय क्रमोन्नति और द्वितीय समयमान वेतनमान के पात्र है।दोनो संवर्गो के आदेश क्रमशः डीईओ और जेडी जबलपुर द्वारा किया जाना है।पहले तो डीईओ कार्यालय द्वारा इन शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी किए गए पर बाद में उसी आदेश को स्वयं निरस्त भी कर दिया गया।विरोध स्वरूप शिक्षको द्वारा दो माह पूर्व 21 जनवरी 2025 को दोनो अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।शिक्षको का आरोप है कि दोनो ही अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने आदेश पर रोक लगाई किस कारण है।

*अन्य जिलों में लाभ मिला*

  संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ साथ संभाग अंतर्गत कटनी जिले के ऐसे माध्यमिक शिक्षकों के द्वितीय क्रमोन्नति आदेश महीनों पूर्व जारी कर दिए गए और उन्हें बढ़ा हुआ वेतन भी विगत  तीन माहों से प्राप्त हो रहा है।विदित हो कि शिक्षा मंत्री ने विभागीय बैठक में शिक्षको के क्रमोन्नति आदेश जारी कर समस्त एरियर की राशि मार्च माह तक कर देने के निर्देश दिए है,पर जबलपुर जिले में शिक्षा मंत्री के उक्त निर्देशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...