सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेरणा दिवस पर विजेता मास्टर्स सहित कलाजीवियों का अभिनंदन

 प्रेरणा दिवस पर विजेता मास्टर्स सहित कलाजीवियों का अभिनंदन 



कटनी l  नगर के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर शतरंज खिलाड़ी अक्षत खम्परिया के जन्मदिवस को स्थानीय युवा शतरंज खिलाडियों के लिए प्रेरणा दिवस के रूप में एक जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के साथ मनाया गया और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नगर के कलाजीवियों का सम्मान करते हुए उनकी साधना का अभिनंदन किया गया l होटल मंगलम मेनोर के वातानुकूलित सभागार में नगर गौरव अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज में नगर, प्रदेश तथा देश को अप्रतिम उपलब्धि दिलाने वाले सबके लाड़ले अक्षत खम्परिया का जन्म दिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

सुबह शतरंज प्रतियोगिता से प्रारम्भ कार्यक्रम को  सायं काल तक सास्कृतिक- साहित्यिक एवं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के प्रदर्शन से समाप्त किया गया  l बालक एवं युवा शतरंज खिलाडियों को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया और समापन सत्र के पूर्व साहित्य  में रचनात्मक योगदान देने पर श्रीमती पुष्पा विकास गुप्ता ग़ज़लकार मारूफ अहमद हनफ़ी कवि ईश्वर दास पुरवार एवं डाँ एस के खम्परिया खम्परिया को उनकी  प्रस्तुतियों के साथ सम्मानित किया गया । संगीत के क्षेत्र में नगर के शास्त्रीय विधा में पारंगत विवेक विश्वकर्मा डाँ खम्परिया एवं केन्द्रीय विद्यालय के संगीत शिक्षक  रघुवरदास ने अपनी अपनी शैली से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। विवेक विश्वकर्मा के नेत्रत्व मे श्री कृष्ण कला पथक के  बच्चों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दे नगर की समृद्ध संगीत परंपरा का परिचय दिया। कला साधक निधि विश्वकर्मा नंदिनी विश्वकर्मा ( तबला ) चेतन अग्रवाल ( गजल ) अंजलि दहिया ( गीत )शुभ गर्ग (गजल ) आयुषी पूर्वाहा आभा विश्वकर्मा वैष्णवी विश्वकर्मा सोनू सभी कृष्ण श्री कृष्ण कला संगीत महाविद्यालय के शास्त्रीय गायन व नृत्य कला के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया l

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...