सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवांकुर संस्थाओं की क्षमता वृद्धि के लिए दिया प्रशिक्षण जिपं उपाध्यक्ष सहित अतिथियों ने प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र,विषय विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, योजनाओं की दी जानकारी

 नवांकुर संस्थाओं की क्षमता वृद्धि के लिए दिया प्रशिक्षण

जिपं उपाध्यक्ष सहित अतिथियों ने प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र,विषय विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, योजनाओं की दी जानकारी



कटनी:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कटनी द्वारा नवांकुर संस्थाओं के क्षमता वृद्धि के लिए समृद्धि योजनांतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण बिजौरी के मानव जीवन विकास समिति प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में जिले के अलग अलग विकासखंडों के 30 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ भारत माता और सरस्वती माता का पूजन और दीप प्रज्वलित कर किया गया।समापन सत्र में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इसके पूर्व एनजीओ पाठशाला संचालक परशुराम तिवारी ने स्वालम्बन ग्राम और जैविक खेती विषय पर प्रशिक्षण दिया। आनंद विभाग डीपीएल अनिल कांबले ने व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग से प्रीति झारिया ने उद्यानिकी विभाग की जानकारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डाइट व्यख्याता राजेन्द्र असाटी ने नेतृत्व विकास को लेकर विस्तार से बताया। विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने शोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग और परिषद के एमआईएस पर डाटा अपडेशन को लेकर विस्तार से समझाते हुए प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कराया गया। उपलब्ध संसाधनों,संरचना और किये गए कार्यों से अवगत कराया।जबकि पहले दिवस जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल ने प्रशिक्षण संबधी जानकारी और प्रस्तावना प्रस्तुत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने साइबर अपराध,यातायात जागरूकता की जानकारी देते हुए स्वयं जागरूक होकर आमजनों को भी जागरूक करने का आवाहन किया। पशु चिकित्सक डॉ. रवि कटारिया ने पशु पालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। एनजीओ पाठशाला संचालक परशुराम तिवारी ने आदर्श ग्राम की अवधारणा एवं सामुदायिक सहभागिता विषय प्रशिक्षण दिया। मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह ने स्वैच्छिक संगठनों के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नवीन नियमावली एवं दस्तावेजीकरण को लेकर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर बड़वारा थाना प्रभारी केके द्विवेदी, निरीक्षक डीसीबी ब्रजभान सिंह,विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा, नंदिनी वाटिया,आरती गुप्ता,बबिता शाह, लेखापाल रविकांत श्रीवास्तव,पुष्पलता, मथुरा दाहिया की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...