सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिकारियों के संरक्षण से नेता बना सेल्समैन, लाखों रुपए के घोटाले में दामोदर पटैल पर होनी चाहिए एफआईआर , 38,85000 की घटी, 2,96,868 की सिलक बकाया, दो वर्ष बाद भी जमा नहीं की राशि, वेतन नहीं मिलने पर लगा दी 181

 अधिकारियों के संरक्षण से नेता बना सेल्समैन, लाखों रुपए के घोटाले में दामोदर पटैल पर होनी चाहिए एफआईआर , 38,85000 की घटी, 2,96,868 की सिलक बकाया, दो वर्ष बाद भी जमा नहीं की राशि, वेतन नहीं मिलने पर लगा दी 181 



दैनिक ताजा ख़बर ढीमरखेड़ा ।   समर्थन मूल्य पर धान खरीदी उर्पाजन वर्ष 2021 - 22 में खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल के द्वारा व्यापक रूप से अनियमित्ता बरती गई और कई क्विटल धान की घटी की गई। जबकि शासन उस समय खरीदी गई धान का भुगतान कर दिया है लेकिन जो खरीदी दर्शायी गई मौका पर उतना उर्पाजन नहीं मिला और न ही उक्त धान वेयर हाऊस पहुंचाई। लिहाजा प्रथम दृष्टया उपरोक्त कृत्य के लिये खरीदी प्रभारी को दोषी माना गया है। वर्ष 2022 में खरीदी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही भी प्रारंभ की गई लेकिन आज दिनांक तक अधिकारियों के द्वारा सिर्फ और सिर्फ नोटिस का खेल ही खेला गया है आज दिनांक तक कठोर कार्यवाही नहीं की गई है। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्यालय जबलपुर द्वारा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कटनी को अवगत कराया गया कि सर्मथन मूल्य धान उर्पाजन वर्ष 2021 - 22 में खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल समिति मुरवारी के द्वारा घटी राशि 3885000 आज दिनांक तक जमा नहीं की गई। इस संबंध में नोडल कार्यालय द्वारा समिति प्रबंधक को संदर्भित पत्र भी जारी किया गया है। लिहाजा एक अन्य पत्र के माध्यम से समिति प्रबंधक को भी यह हिदायत दी गई है कि आप दोषी खरीदी प्रभारी के विरूद्ध राशि वसूली की कार्यवाही अथवा संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट तत्काल दर्ज करावे अन्यथा ये माना जावेगा कि उक्त घटी की राशि जमा न कराने में आप भी सम्मिलित है। 

*सिलक की राशि भी खा गये* 

खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल का कारनामा यही तक सीमित नहीं रहा बल्कि उसके द्वारा सिलक की राशि भी जमा नहीं की गई है। इस संदर्भ में भी नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कटनी के द्वारा पत्र जारी कर सिलक की राशि जमा करने सख्त हिदायत दी गई है। जानकारी के अनुसार विगत कई माह से सेल्समैन दामोदर पटैल के द्वारा सिलक की राशि जमा नहीं की जा रही है जो अब बढ़कर  2,96,868  रुपए पहुुंच गई है। 

*तीन दिवस में जवाब तलब* 

मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के तारतम्य में पुन: खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल को नोटिस जारी किया जाकर घटी की राशि 38,85000 लाख एवं सिलक की राशि 2,96,868 जमा करने एवं अपना पक्ष रखने हिदायत दी गई है। यदि दिन दिवस के अंदर खरीदी प्रभारी के द्वारा अपना पक्ष नहीं रखा जाता है तो विभाग के द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाकर उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी। 

*उल्टा चोर कोतवाल को डाटे*

खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल के द्वारा कई लाखों रुपए की बकाया राशि शासन की जमा नहीं की गई है। लिहाजा इस संबंध में विभागीय कार्यवाही करते हुये विभाग के द्वारा दोषी खरीदी प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है। बावजूद इसके आज दिनांक तक खरीदी प्रभारी के द्वारा धान घटी की रकम एवं सिलक की राशि जमा नहीं की गई है उल्टा उसके द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 में शिकायत कर दी गई और बताया गया कि विभाग के द्वारा उसका वेतन रोक लिया गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोषी खरीदी प्रभारी के विरूद्ध लाखों रुपए की रिकवरी है जिस कारण से विभाग द्वारा वेतन रोका गया है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...