सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंडर - 13 राज्य शतरंज प्रतियोगिता बालक - बालिका वर्ग से शीर्ष चारों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में चयनित

 अंडर - 13 राज्य शतरंज प्रतियोगिता बालक - बालिका वर्ग से शीर्ष चारों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में चयनित 



कटनी l जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य अंडर - 13 शतरंज प्रतियोगिता 2024 का समापन मंगलम मेनोर गार्डन में  हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सीएम मधवेंद्र प्रताप शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मीतांश दीक्षित और रुद्राक्ष गर्ग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आदित्य मनीष अवस्थी ने चौथा स्थान हासिल किया और इन चारों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 132 प्रतिभागियों (88 बालक और 44 बालिका) ने हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कुल 7 राउंड खेले गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने खेल से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालिका वर्ग में कनिष्का चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्वरा सूर्य ने दूसरा, आद्या धुर्वे ने तीसरा, और कौर हरसिमरत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इन चारों खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका जबलपुर के श्रीहरि ने निभाई, जबकि निर्णायक मंडल में कटनी जिला शतरंज संघ की फिडे मान्यता प्राप्त अरबिटर्स टीम - शिखा पल्टा हिमानी बजाज, वंदना गेलानी, मोनिका निषाद और हर्षित श्रीवास्तव - ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि  दीपक सोनी टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष, ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मोनिका-श्याम निषाद और जयशिखा मांझी ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शतरज संघ के संरक्षक डॉ. सुशील खम्परिया, अध्यक्ष  जमुना निषाद, सी बी एस अहिरवार, टूर्नामेंट डायरेक्टर - श्रीमती शशि निषाद, जैशिका मांझी, सचिव - शेखर वर्मा, विकास साहू , श्याम निषाद, दीपिका पांडेय, , आसिफ खान, आयुष सेन उपस्थित रहे l कटनी जिला शतरंज संघ ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया है कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...