सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं जनप्रतिनिधि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विजन डाक्यूमेंट करें तैयार नगरों में रात्रिकालीन गतिविधियों का हो नियमन प्रभावित को तत्काल एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने डॉक्टर और कलेक्टर सम्पर्क में रहें मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग के विधायकों से की चर्चा

 जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं जनप्रतिनिधि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विजन डाक्यूमेंट करें तैयार नगरों में रात्रिकालीन गतिविधियों का हो नियमन प्रभावित को तत्काल एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने डॉक्टर और कलेक्टर सम्पर्क में रहें मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग के विधायकों से की चर्चा



कटनी | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता और प्रशासन के बीच जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने दायित्वों के निर्वहन में जनप्रतिनिधि अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों। वे जनसामान्य और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय करते हुए निरंतर संवाद बनाए रखें। अपने विधानसभा क्षेत्रों को आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार कर क्षेत्र के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने पर फोकस करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र का विजन डाक्यूमेंट तैयार करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर सहित सभी नगरों में रात्रिकालीन गतिविधियों का नियमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जनप्रतिनिधियों से सलाह-मशवरा कर कार्य योजना बनाकर लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों में आपदा की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तत्काल पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिये डॉक्टर, जिला कलेक्टर्स के सम्पर्क में रहें। मुख्यमंत्री आगामी चार वर्षों में समग्र विकास के लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य योजना के संबंध में इंदौर संभाग के विधायकों की बैठक को समत्व भवन में संबोधित कर रहे थे।बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, पूर्व मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर, इंदौर की पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक और अधिकारी उपस्थित थे।

*राजस्व अमले में कमी को दूर करने सेवानिवृत्त पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को संविदा पर रखें*

मुख्यमत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए अभियान चलाया जाए। जिलों में राजस्व अमले की कमी होने पर जिलों से सेवानिवृत्त पटवारी/राजस्व निरीक्षकों को संविदा पर रख लंबित प्रकरणों का निराकरण कर जनता को राहत दी जाए। कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि किसी भी स्तर पर राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने से आमजन परेशान न हों साथ ही पटवारी अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-वंश के उचित प्रबंधन के लिए पूर्व में बने कांजी हाऊस की जगह गौ-शालाएं स्थापित की जाएं। विशेषकर वर्षा काल में पशुओं की देखभाल के लिए उचित प्रबंध हो। बड़े नगर निगमों में गौ-शालाओं की क्षमता बढ़ाकर उचित व्यवस्था की जाए।

*दो लाख पदों के लिए आरंभ होगी भर्ती प्रक्रिया*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में एक जुलाई को लागू किए गए तीन नए कानूनों के प्रावधानों की जन-सामान्य को जानकारी देने के लिए थाना स्तर तक गोष्ठियां, सेमिनार आदि किए जाएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में 7 हजार 500 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, साथ ही रिक्त दो लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ होगी। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की व्यवस्था के साथ उन्हें आवश्यक प्रोत्साहन भी दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित करने का कार्य क्षेत्रीय युवाओं को सौंपा जाएगा।

*आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना राज्य शासन की जिम्मेदारी*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना शासन की जिम्मेदारी है। विधायक एवं प्रशासकीय अधिकारी अपने क्षेत्र के अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जाँच करें। साथ ही शासकीय योजनाओं का आम जनता को लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अस्पतालों की व्यवस्था को ठीक करने के लिए सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाए।

*जन-सामान्य से जुड़ी संस्थाओं की कार्यप्रणाली के प्रति रहें सजग*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधायक हॉस्टल, आंगनवाड़ियों एवं दीनदयाल रसोई की व्यवस्था सहित वहाँ उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के प्रति भी सजग रहें साथ ही इनका परीक्षण करते रहें।जन-सामान्य से जुड़ी संस्थाओं जैसे स्कूल, महाविद्यालय, उचित मूल्य की दुकान आदि की कार्य प्रणाली का भी निरीक्षण किया जाए। बैठक में विधायकों ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में तय करने, जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने, अन्य राज्यों में इलाज के लिए जाने वाले व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा का लाभ लेने में आने वाली परेशानियों का निराकरण करने संबंधी बिन्दु चर्चा में रखे।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...