सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उल्टी दस्त के प्रकोप से कुदवारी में एक महिला की हुई मौत गांव में छाया मातम , ढीमरखेड़ा क्षेत्र के गांव में संक्रमण द्वारा हुई यह चौथी मौत

 उल्टी दस्त के प्रकोप से कुदवारी में एक महिला की हुई मौत गांव में छाया मातम , ढीमरखेड़ा क्षेत्र के गांव में संक्रमण द्वारा हुई यह चौथी मौत 



ढीमरखेड़ा | उमरिया पान के समीपी ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम कुदवारी में उल्टी दस्त से महिला की हुई मौत जानकारी के अनुसार क्रांति बाई पति राकेश कोल जो की कुदवारी निवासी हैं पति राकेश कोल ने बताया कि मझगवा के समीपी ग्राम प्रतापपुर सामाजिक जुड़ाव में पत्नी गई हुई थी प्रतापपुर से पत्नी रविवार सुबह घर को निकली रास्ते से ही तबीयत खराब होने लगी उल्टी दस्त चालू हो गए घर आकर उसने जानकारी दी तो शाम में उमरिया पान प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराने परिजन लेकर गए फिर जब रात तक आराम नहीं लगा तो महिला के पति द्वारा 108 को फोन किया गया जब बहुत देर हो गई गाड़ी नहीं आई तो फिर उन्होंने 108 को डायल किया लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची सरकारी लचर व्यवस्था के कारण 108 को बार-बार फोन लगाने पर गाड़ी सुबह तक नहीं पहुंची तो परिजन जैसे तैसे व्यवस्था कर सुबह इलाज कराने ले जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया खबर लगते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी उमरिया पान बीएमओ को दी गई डॉ बी के प्रसाद द्वारा डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया एक टीम जिले स्तर से भी आई डॉक्टरों की टीम द्वारा मौके में मृत महिला के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली गई और आगे ऐसी घटना घटित ना हो ग्रामीणों को समझाइए दी गई गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं दूषित पानी का उपयोग न करें यह रोग इसलिए भी गंभीर है उल्टी दस्त लगने से व्यक्तियों के शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है इसलिए खान-पान एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को कहकर गांव में दवा का छिड़काव करवाएं जिससे कि ग्रामवासी सुरक्षित रहें एवं गांव में जितने भी नल एवं कुआं स्रोत पंप है उनमें दवा डलवाए  एवं बूढ़े बुजुर्ग बच्चों को एवं सभी को सड़े गले फल एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से मना करें खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से अवश्य हाथ धोएं और आगे यदि ऐसा किसी भी व्यक्ति को उल्टी दस्त होता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंच कर इलाज करवाएं स्वास्थ्य विभाग के अमले को जानकारी दें डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल उल्टी दस्त संक्रमण की दवा दी गई।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...