सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भागीदार बनेंगे कटनी के शतरंज खिलाड़ी विश्व शतरंज दिवस और विश्व शतरंज संघ की सौवें स्थापना वर्ष पर पूरी दुनियाँ एक साथ खेलेगी शतरंज

 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भागीदार बनेंगे कटनी के शतरंज खिलाड़ी विश्व शतरंज दिवस और विश्व शतरंज संघ की सौवें स्थापना वर्ष पर पूरी दुनियाँ एक साथ खेलेगी शतरंज 



कटनी l  कटनी के बालक युवा और बुजुर्ग सभी शतरंज खिलाड़ी  बीस जुलाई को पूरी दुनियाँ के साथ शतरंज खेलकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बनने जा रहे हैं l जिला शतरंज संघ के आयोजन में मंगलम मनोर में सभी मास्टर्स एक ईनामी शतरंज स्पर्धा में भाग लेंगे ठीक इसी समय एक साथ पूरे विश्व में शतरंज खेला जाएगा l 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस दिन सम्पूर्ण विश्व एक साथ शतरंज खेलने जा रहा है l सारे विश्व के खिलाडी़ अपने अपने स्थान से ही शतरंज खेल कर विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनेंगे l कटनी जिला शतरंज संघ ने भी अपना नाम इस हेतु विश्व संघ के पास दर्ज करा दिया है और जिले के सभी शतरंज खिलाडियों को आमंत्रित किया है कि -आइये, खेलिये और  इसका हिस्सा बनिये।संस्था कार्यालय  मंगलम मेनोर मे 20 जुलाई को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के साथ  21 जुलाई को 3बजे से प्रति वर्षानुसार पौधरोपण किया जाना है उसके बाद साहित्य समागम का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें  नगर के वरिष्ठ कवियों द्वारा साहित्यिक रचनाओं के अलावा शतरंज विषयक रचनाओं का भी पाठ किया जावेगा ।सायं 6 बजे से संगीत संध्या का आयोजन होगा ।नगर के सभी गणमान्य जन साहित्यानुरागी संगीत प्रेमियों को इस यादगार पलों का सहभागी बनने के लिए जिला शतरंज संघ ने आमंत्रित किया है।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...