सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक पेड़ गौ माता के नाम

 एक पेड़ गौ माता के नाम



ढीमरखेड़ा | विद्यासागर सेवाश्रम समिति सम्मेदगिरि गोसलपुर के तत्वाधान में वृक्षारोपण एवम् गौ माता संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया! आयोजन की शुरुआत गौ माता संगोष्ठी से हुई! मंच संचालान करते हुये अरुण जैन एवम् अमित पड़रिया ने सभी उपस्थिति अतिथियों का अभिवादन करते हुये सभी की बाते रखी। एक पेड़ माँ के नाम इस अभियान की तर्ज़ पर सभी उपस्थिति लोगों ने एक पेड़ गौ माता के नाम लगाये गये । देखा जाये तो इस पर्यावरण को दूषितमुक्त और स्वच्छ करने के लिए राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम रविवार को दोपहर 2 बजे से विद्यासागर सेवा आश्रम समिति एवं गौशाला सम्मेदगिरी गोसलपुर में एक पेड़ गौ माता के नाम के वृहद् वृक्षारोपण का कार्यक्रम 14 जुलाई को किया गया! सम्मेदगिरी गौशाला में आयोजक सदस्य एंव कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन ने  मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम में 1100 सौ वृक्ष लगाने का लक्ष्य समिति द्वारा रखा गया है। हम सभी ने मिल कर कई प्रकार के पौधे लगाये! साथ ही गौशाला को बेहतर और गौशाला को विकासशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का प्रभार जबलपुर नवनिर्वाचित सांसद आशीष दूबे, विशिष्ट अतिथि का प्रभार सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े , एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री शरद जैन की उपस्थिति में की गईं । विद्यासागर सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष मिंकू जैन व महामंत्री सुनील जैन ने उपस्थिति लोगों का आभार व्यक्त करते हुये विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये। इस कार्यक्रम में सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रुपेश सिंघई, नायाब तहसीलदार जगभान उइके, जनपद पंचायत सिहोरा सी ई ओ जितेंद्र गुप्ता, गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, वन विभाग अधिकारी, के साथ पटवारी,ग्राम सरपंच सहित समिति के सदस्य विमल जैन, डॉ डेढ़िया,संदीप जैन,अंकुर जैन अमित जैन, यतेन्द्र जैन,मनोज जैन,संजय जैन,आदि।अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में हेमचन्द असाटी, संजय सेंगर,गोविंद राय, धर्मेंद्र सिंह,गोविंद सोनी आदि लोगों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...