सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पालिका सिहोरा के कर्मचारी ने कर दिया 13 लाख 50 हजार रूपए का खेला, नगर पालिका द्वारा कर्मचारी को सेवा से किया मुक्त, जांच शुरू

 नगर पालिका सिहोरा के कर्मचारी ने कर दिया 13 लाख 50 हजार रूपए का खेला,  नगर पालिका द्वारा कर्मचारी को सेवा से किया मुक्त, जांच शुरू



सिहोरा । सिहोरा नगर पालिका परिषद् में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने हितग्राहियों कों मिलने वाली शासन से  सहायता राशि पर जमकर खेला हुआ हैं। गुरुवार को नगर पालिका में आयोजित प्रेसिडेंट इन काउंसिल की मीटिंग में उस समय सन्नाटा पसर गया जब भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद ने नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी द्वारका कोरी पर मुख्यमंत्री संबल योजना अनुग्रह राशि वितरण पर हितग्राहियों को मिलने वाली राशि पर रकम लेने का आरोप लगाया गया। प्रेसिडेंट इन काउंसिल में पार्षद के लिखित आवेदन पर आनन-फानन में संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया उसके खिलाफ लगाए आवेदन की जांच करने और जांच में सत्यता पाए जाने पर लिपिक के खिलाफ एफआईआर कराई जाने की बात भी सामने आई है।

*प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में आया मामला*

नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे की अध्यक्षता सदस्य पार्षद गणों  की उपस्थिति में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक चल रही थी बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद जवाहर कोल ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में मुख्यमंत्री संबल योजना के पांच हितग्राहियों आश्रितों की मृत्यु हो गई थी संबंधित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह योजना का लाभ प्राप्त करने नगर पालिका कार्यालय में अपने-अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। योजना में मिलने वाली राशि पर नगर पालिका कर्मचारी ने हितग्राहियों से योजना का लाभ दिलाने में योजना में देय राशि में आधी राशि देने का सौदा किया सुरेंद्र ठाकुर को उसके पुत्र दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि चार लाख स्वीकृत की गई जिस पर कर्मचारी द्वारका कोरी ने उनसे एक लाख रुपए लिए वर्षा बर्मन को स्वीकृत दो लाख रुपए में से लिपिक ने 85 हजार रुपए लेने के आरोप लगाएं गए। वहीं मान बाई कोरी की सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपए की स्वीकृति मिली पुत्र होने के नाते कर्मचारी द्वारा पूरी राशि लिपिक कर्मचारी ने ले ली थी।

*5 हितग्राहियों से ले लिए 50-50 हजार तो 9 लाख 50 हजार रू का अलग खेल*

मुख्यमंत्री संबल योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाने के नाम पर 50- 50 हजार रू. नगर पालिका कर्मचारी द्वारा लिए गए तो वहीं एक हितग्राही से 1 लाख रू. और एक हितग्राही से 85 हजार रू. ले लेने का आरोप लगाया गया है, तो वहीं पीएमएफ पोर्टल पर वेलफेयर फांउडेशन के नाम पर 9 लाख 50 हजार रू. का खेल खेलने का भी मामला सामने आया हैं। इन हितग्राहियों के नाम आये सामने

मुख्यमंत्री संबल योजना पर नगर पालिका कर्मचारी द्वारा जिन हितग्राहियों के साथ खेल खेला गया है। उनमें सुरेंद्र ठाकुर पिता तेज सिंह, वर्षा बर्मन पिता भरोसे बर्मन, गुड्डी बाई कोल पति टिल्लू कोल , रज्जू कोल पिता झल्ला कोल एवं मान बाई कोरी पति दुलीचंद कोरी अन्य हितग्राही शामिल है, और इस नगर पालिका द्वारा किन किन हितग्राहियों को अपना शिकार बनाया गया है। यह जांच के बाद और उजागर होगा और इस कर्मचारी द्वारा किस किस कार्य के नाम पर हिग्राहियों से रकम ऐठ ली गई है। उसकी भी जांच की जाएगी तो और नए - नए खुलासे होगे।


*कर्मचारी द्वारका कोरी के सभी कार्यो की कराई जाए जांच तो होगे अनेक खुलासे*

सिहोरा के गणमान्य जनों ने नगर पालिका कर्मचारी द्वारका कोरी के द्वारा किए जा रहे मुख्यमंत्री संबल योजना के साथ साथ अनेक कार्यो की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग है। जिसमें अनेक मामले सामने आएगे और इस कर्मचारी के और काले कारनामों का खुलासा भी होगा।

*सीएमओं जय श्री चौहान ने दी मामले की पूरी जानकारी*

नगर पालिका सीएमओ जय श्री चौहान द्वारा जानकारी देते हुए बताया नगर पालिका कर्मचारी द्वारका कोरी की मिली शिकायतों पर जब प्रथम दृष्टया सामने आया कि द्वारका कोरी द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना के नाम पर एक हितग्राही से 1 लाख रूपये एक हितग्राही से 85 हजार रू. व 5 हितग्राहियों से अगल 50-50 हजार रू. लिए गए है। तो वहीं सुनहरा कल फांउडेशन के 9 लाख 50 हजार रू. का मामला सामने आया है। इस संपूर्ण मामले की जांच कराकर एफआईआर भी कराई जाएगी। अभी तत्काल कार्यवाही करते हुए कर्मचारी द्वारका कोरी को सेवा से मुक्त कर दिया गया हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...