सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेगा समाज जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए एकजुटता से करेंगे कार्य विधायक, महापौर , जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर की मौजूदगी में जल सम्मेलन आयोजित

 जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेगा समाज जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए एकजुटता से करेंगे कार्य विधायक, महापौर , जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर की मौजूदगी में जल सम्मेलन आयोजित



कटनी |  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों तथा नदी, कुओं, तालाबों और बावड़ियो तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए 16 जून तक संचालित अभियान को सभी की समन्वित भागीदारी से क्रियान्वित किया जाएगा। जनप्रतिनिधि और समाज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेंगे तथा सामाजिक संगठन और स्वयं सेवी संस्थाएं सहयोग करेंगी।जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मौजूदगी में आयोजित जल सम्मेलन में सभी ने भावी पीढ़ी के लिए जल स्रोतों का संरक्षण व संवर्धन कर पानी को सहेजने के जतन में सम्मिलित भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

जल सम्मेलन में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल , महापौर प्रीति सूरी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद ,जिला योजना समिति के सदस्य दीपक टंडन सोनी, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा और जिला पंचायत के सी .ई. ओ. शिशिर  गेमावत मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम और जिला पंचायत द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान प्रस्तावित और चयनित गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया किया गया। जल सम्मेलन में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने कहा कि जल है तो कल है की भावना से हम सभी अवगत हैं। इसलिए जल संस्थाओं का जीर्णोद्वार सबका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने नदियों और तालाबों का सीमांकन करने, हैंडपंपो व  टयूबवेलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा नगर निगम क्षेत्र के उन मकानों में जिन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग के लिए राशि जमा की है। उनके घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने सहित जिले के तालाबों की रिपोर्ट बनाने का सुझाव भी दिया। ताकि कुछ तालाबों में पानी नहीं  रुकने के कारण का  पता चल सके।

*महापौर ने सराहा*

महापौर प्रीति सूरी ने जल सम्मेलन को संबोंधित करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा माई नदी को पुनर्जीवन देने के लिए कराए गए कार्य के लिए बधाई दी ।जिस पर सभी ने ताली बजाकर इसका समर्थन किया ।महापौर ने सभी के सहयोग से ही नदी और पर्यावरण को बचाने की बात कही। जल सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सुझाव दिए। जिला योजना समिति के सदस्य दीपक सोनी टंडन ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से ही अभियान सफल होगा। यह जन-जन का अभियान बने ।उन्होंने भी वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से बरसाती पानी को सहेजने की बात कही ।उपाध्यक्ष जिला पंचायत अशोक विश्वकर्मा ने भी अहम सुझाव दिए।

*मिले सुझाव*

जल सम्मेलन में पहुंचे सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियो ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल अमल के लिए कुओं और बोरों को रिचार्ज करने, तालाब की साफ-सफाई ,नदियों से अतिक्रमण हटाने जैसे कई अहम सुझाव दिए।

*मदद के लिए आगे आए लोग*

जल सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के इस नेक कार्य में प्रशासन को मानव श्रम ,अर्थ मूविंग मशीन ,पोकलेन जेसीबी और हाईवे के रूप में मदद मुहैया कराने की सहमति प्रदान की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सहयोग प्रदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के इस अभियान कोजनांदोलन की तरह चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान बनें। इसलिए इसमें सभी की समन्वित भागीदारी जरूरी है।

*विधायक, कलेक्टर व महापौर को साधुवाद*

जल सम्मेलन में मौजूद समाजसेवियों ने इमलिया खदान से कटनी शहर में जलापूर्ति की सुगम व्यवस्था की कार्ययोजना के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद को साधुवाद दिया, जिससे शहर को प्रतिदिन निर्बाध जलापूर्ति हो रही है। विधायक श्री जायसवाल द्वारा विधायक निधि से राशि देने की वजह से दो करोड़ रुपए की लागत से पाइप बिछाने सहित अन्य कार्य करने से इस साल की गर्मी के मौसम में कटनी शहर को जलसंकट का सामना नहीं करना पड़ा। महापौर की नियमित निगरानी से समय पर प्रोजेक्ट पूरा हुआ और शहरवासियों को सुगम जलापूर्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके लिए सभी ने विधायक श्री जायसवाल, महापौर और कलेक्टर के प्रति आभार जताया और साधुवाद दिया कि इस व्यवस्था के बाद से शहरवासियों को हर दिन पानी मिल पा रहा है। अन्यथा बीते सालों में यहां दो दिनों में मात्र एक बार ही पानी की आपूर्ति हो पाती थी।

टिप्पणियाँ

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...