सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिद्धेश्वरधाम.. जहां पर्चे पर लिख देते मन की बात पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर चल रहे सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री

 सिद्धेश्वरधाम.. जहां पर्चे पर लिख देते मन की बात पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर चल रहे सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री



ढीमरखेड़ा । बुंदेलखंड से प्रसिद्धी पाकर समूचे देश में विख्यात हुए बागेश्वरधाम के संत पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राह पर इसी इलाके के एक और संत चल पड़े हैं। खबर आ रही है कि

पन्ना जिले की अमानगंज तहसील के ग्राम गहादरा से। यहां सिद्धेश्वर धाम पर दिव्य दरबार लग रहा है। बताया जा रहा है कि

सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश्वर द्वारा श्रद्धालुओ की मन की बात जानकर उनकी बीमारी एवं पीड़ा को दूर किया जा रहा है बता दे की पन्ना जिले के अमानगंज से 15 किलोमीटर दूर ग्राम गहादरा में पीठाधीश्वर सिद्धेश्वर धाम के पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य

दरबार मंगलवार एवं शनिवार को लगाया जा रहा है जिसमें दूर-दूर से लोग अपनी बीमारी एवं पीड़ा लेकर पहुंचते हैं बता दे की दिव्य दरबार में सिद्धेश्वर धाम के पीठाधीश श्रद्धालु के बताने के पहले ही उनका पर्चा लिख देते हैं पर्चा लिखने के बाद मरीज से पूछते हैं कि बताओ तुम्हारी समस्या क्या है तो भक्त जो कुछ भी बोलता है वह पहले ही उन्हें

उस पर्चे में लिखा मिलता है यह देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं और वह भक्त का कष्ट दूर करने के साथ-साथ उनके परिवार की तीन पीढियां तक के नाम उस पर्चे में लिख देते हैं जो उनको खुद पता नहीं रहता है कि हमारे पूर्वजों के क्या नाम है।

*बातचीत में बोले- मैं कुछ नहीं करता, जो कुछ भी करते हैं वह हनुमान जी*

सिद्धेश्वर धाम के पीछे पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बातचीत में बताया कि मैं कुछ नहीं करता हूं जो कुछ भी करते हैं वह हनुमान जी है और उन्हीं का आदेश होता है तो इस पर्ची में सब कुछ लिख देते है इस स्थान पर बाबा जी की कृपा बरसती है लोग दूर-दूर से अपनी पीड़ा और बीमारी लेकर पहुंचते हैं और यहां पर सभी लोगों का निदान हो जाता है धाम में मरीज को 11 पेशी करनी पड़ती है एवं अपनी अर्जी लगानी पड़ती है। सिद्धेश्वर धाम में सैकड़ो लोग अपनी पीड़ा एवं बीमारी लेकर पहुंचे उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि धाम पर उन्हें बहुत आराम मिला है और महाराज जी ने जो भी पर्चे में लिखा है वह सब बातें 100 प्रतिशत सच रही है हम लोगों ने उन्हें कुछ नहीं बताया उन्होंने पहले पर्चा लिख दिया और फिर हमसे पूछा और पर्चे में जो कुछ लिखा था वह पूर्णता सत्य है ऐसे ही एक मरीज मिले जो लकवा से ग्रसित थे उन्होंने बताया कि मैं यहां तीसरी बार धाम आ रहा हूं पहले मैं ठीक से खड़ा भी नहीं हो पता था और अब मैं अपने पैरों पर थोड़ा सा सहारा लेकर चल पाता हूं यह सब कृपा सिद्धेश्वर धाम की है जो मैं धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा हूं। सिद्धेश्वर धाम में हनुमान जी की कृपा बरस रही है। मीडिया के कैमरे के सामने पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी ने बिना समस्या पूछे ही उनका पर्चा बनाना शुरू कर दिया और उनसे फिर पूछा कि आपकी पीड़ा क्या है, तो उन्होंने जो कुछ भी बताया वह पर्ची में पहले से लिखा हुआ था यहां तक कि उनके परिवार के पूर्वजों के नाम भी परिचय में लिखे हुए थे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...