सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी परस्त गोदी मीडिया तो चक्की उड़ने पर उतारू !

 *खरी - अखरी* 


मोदी परस्त गोदी मीडिया तो चक्की उड़ने पर उतारू !



*2024 के आम चुनाव का ऊबाऊ दौर 01 जून को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही समाप्त हो गया। मतदान के दौरान चुनाव आयोग और उसकी ऐजेंसी के कारिंदों ने क्या - क्या गुल खिलाये हैं इसका खुलासा 04 जून को ईवीएम का पिटारा खुलते ही सामने आने लगेगा। 01 जून को मतदान समाप्त होने की समय सीमा शाम 6 खत्म होते हैं ठीक आधे घंटे बाद गोदी मीडिया ने जीत - हार के पूर्व निर्धारित आंकडों वाले एग्जिट पोल (संभावित आंकड़े) को प्रसारित - प्रचारित करना शुरू कर दिया। जिसमें जैसा कि पहले से ही जनता को पता था कि गोदी मीडिया नरेन्द्र मोदी और उसके एलायंस की तीसरी बार बड़े मार्जिन के साथ सत्ता में वापसी करता हुआ बतायेगा और वही उसने बताना शुरू कर दिया है। देश में स्ट्रीम मीडिया के अलावा सोशल मीडिया भी है, उसने भी अपने संभावित आंकड़ों को जारी किया है जो स्ट्रीम मीडिया से मेल नहीं खाते हैं।*


*एग्जैक्ट पोल (वास्तविक आंकड़े) तो 4 जून को आयेंगे कि हकीकत में कौन  सी पार्टी देश में राज करेगी। मगर स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया ने जिस तरह से एक - दूसरे से उलट संभावित आंकड़े जनता के बीच परोसे हैं उससे कहा जा सकता है कि दोनों ने ही अपनी विश्वसनीयता को दांव पर लगा दिया है। देखना है कि किसके आंकड़े वास्तविकता के करीब खड़े होते हैं। फिलहाल स्ट्रीम मीडिया ने जो संभावित आंकड़े जारी किए हैं उसने ही स्ट्रीम मीडिया पर उंगली उठा दी है। चावल की हांडी के चंद दानों की तरह देखें तो बिहार में एलजेपी कुल 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है मगर स्ट्रीम मीडिया उसे 4 से 6 सीटों पर विजयी होने का अनुमान बता रहा है। इसी तरह हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं जिन पर बीजेपी को 16 से 19 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। इतना ही नहीं इसी कड़ी में हिमाचल को भी रखा गया है। हिमाचल में कुल 04 लोकसभा सीटें हैं यहां भी मोदी परस्त गोदी स्ट्रीम मीडिया ने भाजपा को 06 से 09 सीटें जीतने की संभावना व्यक्त की है।*


*यह बात संतोषजनक कही जा सकती है कि मोदी परस्त गोदी मीडिया ने लोकतंत्र को सांसें लेने की मोहलत देते हुए भाजपा को 543 लोकसभा सीटों में से मोदी के कहे मुताबिक अधिकतम 400 तक सीटें ही मिलने की संभावना व्यक्त की है वरना मोदी परस्त गोदी मीडिया तो लोकतंत्र का गला घोंटते हुए अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 543 में से 600 सीटों के जीतने की भी संभावना व्यक्त कर सकता था।*

 

*अश्वनी बडगैया अधिवक्ता* 

_स्वतंत्र पत्रकार_

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...