सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पशुपालन से समूह सदस्यों का होगा आर्थिक विकास,8 पशुओं का किया क्रय, उमरियापान में पशुधन क्रय मेले का किया गया आयोजन,279 पशुओं का किया जाएगा क्रय

 पशुपालन से समूह सदस्यों का होगा आर्थिक विकास,8 पशुओं का किया क्रय, उमरियापान में पशुधन क्रय मेले का किया गया आयोजन,279 पशुओं का किया जाएगा क्रय



ढीमरखेड़ा | स्व. सहायता समूह के सदस्यों की आजीविका के उन्नयन हेतु शनिवार को उमरियापान शासकीय गौशाला में पशुधन क्रय मेला का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से स्व सहायता समूह के सदस्य पहुँचे और पशुधन क्रय किया।इस मौके पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना से समूह सदस्यों का आर्थिक विकास होगा। रोजगार का यह अच्छा साधन है। दूध का संग्रह होगा। जिससे लोगों की आमदनी भी बढ़ेंगी। दुग्ध संघ के सीईओ बीपी सिंह ने कहा कि पशुओं से मिलने वाले दूध का क्रय किया जाएगा। इसके लिए समूह सदस्यों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास के तहत मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह सदस्यों की आजीविका उन्नयन हेतु एनआरएलएम और वाटरशेड के सहयोग से पशुधन क्रय मेला आयोजित किया गया।उन्होंने बताया कि अभी हरियाणा से 20 पालतू पशुओं (मुर्रा प्रजाति की भैंस) को लाया गया है।जबकि स्व सहायता समूह के सदस्यों के लिए 279 पशुओं को अभी और लाया जाएगा।विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी,कलेक्टर अवि प्रसाद,जिला सीईओ श्री शिशिर गेमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेले में 8 समूह के हितग्राहियों को पशुओं का वितरण किया। इस मौके पर सरपंच अटल ब्यौहार,जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे,जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, कविता राय, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार,बसंत चौरसिया,मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रशांत राय,संतोष दुबे, पंकज राय, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद असाटी,जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकार, सचिव सतीश गौतम, ग्राम रोजगार सहायक अतुल चौरसिया सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...