सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर के निर्देश पर 3 अवैध कालोनाइजर्स के विरुद्ध दो दिनों में स्लीमनाबाद थाना में दर्ज हुई 3 एफआईआर कलेक्टर श्री प्रसाद ने अवैध कालोनी निर्माण के दोषियों के विरुद्ध तहसीलदार को प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए थे निर्देश तीनों अवैध कालोनियों के खसरा अभिलेख में प्रबंधक के तौर पर दर्ज होंगे कलेक्टर कलेक्टर श्री प्रसाद के सख्त तेवर से भू-माफियाओं में मचा हड़कंप

 बड़ी खबर

कलेक्टर के निर्देश पर 3 अवैध कालोनाइजर्स के विरुद्ध दो दिनों में स्लीमनाबाद थाना में दर्ज हुई 3 एफआईआर कलेक्टर श्री प्रसाद ने अवैध कालोनी  निर्माण के दोषियों के विरुद्ध तहसीलदार को प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए थे निर्देश तीनों अवैध कालोनियों के खसरा अभिलेख में प्रबंधक के तौर पर दर्ज होंगे कलेक्टर

कलेक्टर श्री प्रसाद के सख्त तेवर से भू-माफियाओं में मचा हड़कंप



कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले मे खनन और भू- माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है। जहॉं कलेक्टर कोर्ट द्वारा पारित आदेशों का सख्ती से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है, वहीं कलेक्टर कोर्ट द्वारा जिन मामलों मे पुलिस थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं,अब उनकी भी सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। इसी क्रम मे स्लीमनाबाद क्षेत्र के तीन अवैध कालोनाइजर्स के मामले मे कलेक्टर न्यायालय द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के पारित किये  आदेश के बाद तहसीलदार स्लीमनाबाद सुश्री सारिका रावत ने पिछले दो दिनों मे स्लीमनाबाद पुलिस थाना में तीन अवैध कालोनाइजर्स के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई है। कलेक्टर श्री प्रसाद के सख्त रूख की वजह से अवैध कालोनाइजर्स और भू- माफियाओं में हडकंप व्याप्त है। 

*ये है मामला*

 कलेक्टर न्यायालय ने तीनों कालोनाइजर्स क्रमशः वीरेन्द्र गुप्ता, वेदप्रकाश मिश्रा और आदित्य गुप्ता को अवैध रूप से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए  प्लाटिंग करने और कृषि भूमि का कालोनी निर्माण के लिए अवैध व्यपवर्तन को अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने और भूमि के खसरा अभिलेख में प्रबंधक कलेक्टर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर  के निर्देश के पालन में ही स्लीमनाबाद पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कलेक्टर न्यायालय ने स्लीमनाबाद क्षेत्र के इन तीन कालोनाइजर्स के कालोनी विकसित एवं निर्माण कार्य को नियम विरूद्ध और अवैध मानते हुए  दिए फैसले मे इन तीनों के विरूद्ध कालोनाइजर का लायसेंस सक्षम अधिकारी से बिना प्राप्त किये और कृषि भूमि का प्रयोजन बदलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में विक्रय कर कालोनी निर्माण कार्य को अवैध घोषित कर दिया। 

*इनके विरूद्ध हुई एफ.आई.आर*

कलेक्टर श्री प्रसाद के द्वारा दिये गए आदेश के बाद स्लीमनाबाद पुलिस थाना मे 9 मई को अवैध कालोनी निर्माण के लिए वीरेन्द्र गुप्ता पिता किशन चंद गुप्ता निवासी कटनी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीरेंद्र गुप्ता द्वारा स्लीमनाबादके खसरा नंबर 538 के रकवा 0.69 हेक्टेयर और पटवारी हल्का नंबर 14/61 में अवैध रूप से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति से नियम विरूद्ध प्लाटिंग कर कालोनी निर्माण का कलेक्टर न्यायालय ने दोषी पाया था। इसी प्रकार दो अन्य मामलों मे स्लीमनाबाद पुलिस थाना में 10 मई को तहसीलदार सारिका रावत द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अवैध कालोनाइजर आदित्य गुप्ता पिता वीरेन्द्र गुप्ता निवासी कटनी कोतवाली के विरूद्ध स्लीमनाबाद के खसरा नंबर 539/1 रकवा 0.96 हेक्टेयर और पटवारी हल्का नंबर 14/61 में अवैध कालोनी निर्माण किया जाना पाया गया। वहीं स्लीमनाबाद के वेदप्रकाश मिश्रा पिता श्रीधर निवासी भेड़ा स्लीमनाबाद द्वारा यहां के खसरा नंबर 703/1 रकवा 1.15 हैक्टेयर पटवारी हल्का नंबर 14/61 में अवैध रूप से कालोनी विकास किये जाने के मामले मे कलेक्टर न्यायालय के निर्देश पर एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। 

*इन धाराओं के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी*

स्लीमनाबाद पुलिस थाना मे तीनो अवैध कालोनाइजर्स के विरूद्ध मध्यप्रदेश पंचायत राज्य एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61-घ , 61-घ (2) और 61-घ (3) के तहत एफ.आई.आर दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...