सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक संपन्न उपार्जन केन्द्रों द्वारा गोदाम परिसर में खरीदी पाये जाने पर होगी कार्यवाही सार्थक एप में दर्ज करें उपस्थिति एवं गतिविधियां - कलेक्टर अवि प्रसाद

 कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक संपन्न उपार्जन केन्द्रों द्वारा गोदाम परिसर में खरीदी पाये जाने पर होगी कार्यवाही सार्थक एप में दर्ज करें उपस्थिति एवं गतिविधियां - कलेक्टर अवि प्रसाद



कटनी | कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि किसी भी समिति द्वारा ऐसे गोदाम में केन्द्र न खोला जाए जो गोदाम स्तरीय केन्द्र नहीं है।कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा हिदायत देते हुए कहा गया कि ऐसे उपार्जन केन्द्रों द्वारा गोदाम परिसर में खरीदी करते हुये पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र एवं समितियों पर अनुशासनात्क कार्यवाही करने की हिदायत दी गई। इस कार्य की मॉनिटरिंग करने का दायितव कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम को भी सौपते हुए सहकारिता, खाद्य  अमले को भी इस पर नजर रखने के निर्देश दिए।सहायक आयुक्त सहकारिता को सहकारिता विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों को फोन करके सार्थक एप्लीकेशन में उपस्थिति एवं गतिविधि दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जिला विपणन अधिकारी एवं एमपीडव्ल्यूएलसी को स्वीकृति पत्रक एवं डव्ल्यू एचओ का प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पाेरेशन, उप संचालक कृषि कटनी एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...