सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न एंबुलेंस मिली न मिला स्ट्रेचर , ठेला-रिक्शा में मजदूर पहुंचा ओपीडी तक, गारंटियों से लदे श्रमिक का फिर शुरू हुआ ईलाज

 न एंबुलेंस मिली न मिला स्ट्रेचर , ठेला-रिक्शा में मजदूर पहुंचा ओपीडी तक, गारंटियों से लदे श्रमिक का फिर शुरू हुआ ईलाज



 कटनी। मोदी भाई की गारंटियों वाला भारत 2047 तक पूर्ण विकसित होने वाले पथ पर बहुत तेज गति से बढ़ रहा है, इसके साक्षात दर्शन श्री हनुमान जयंती पर्व पर प्रात:काल जिला स्वास्थ्य केन्द्र में मिले जब रथ पर सवार होकर एक मजदूर वहां उपचार कराने पहुंचा। वह ओपीडी तक ठेला रथ पर बिठाकर लाया गया, जहां गारंटी वाला उपचार उसे दिया गया। विश्व की टॉप फाइव आर्थिक महाशक्ति वाले राष्ट्र का प्रतिनिधी मजदूर नागरिक का कहना था कि उसने अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस सेवा में डायल किया तो डायर 108 ने बताया कि उसकी तरह के मरीज को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। खिरहनी फाटक निवासी मरीज श्यामलाल के पैर में तकलीफ थी और आटो रिक्शा में बैठ नहीं पा रहा था इसलिए बेचारा फ्री एंबुलेंस सर्विस से मदद मांग बैठा। लेकिन श्रमिक वर्ग भी बड़ा जुगाडू होता है मजदूर के मोहल्ले में एक श्रमिक सामान ढोने वाला ठेला रिक्शा चलाकर आर्थिक प्रगति कर रहा था। उसने अपना ठेला रिक्शा उठाया और उस पर मरीज नामक जिन्दा-समान को अधलेटा करके रख दिया गया। ठेला-रिक्शा पर लदा मजदूर अस्पताल आ गया। मोदी की गारंटी का दूसरा चरण और अधिक दर्शनीय था। मरीज को ठेले से उतारकर ओपीडी तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर-सर्विस नहीं मिली।स्ट्रेचर-आफिसर की सेवा प्राप्त करने में समय खर्च होने लगा तो मजदूर मरीज के परिजन ठेला पर लदे मजदूर को ओपीडी के सामने तक ले आए, उतारकर मरीज को ओपीडी में ले गए, जहां स्वास्थ्य की गारंटी काम आने लगी, उपचार होने लगा।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...