सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रेयश बागरी ने बढ़ाया माता - पिता का नाम, शिक्षको को किया गौरवान्वित

 श्रेयश बागरी ने बढ़ाया माता - पिता का नाम, शिक्षको को किया गौरवान्वित 



ढीमरखेड़ा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछारगांव बड़ा से कक्षा 10 वीं के छात्र श्रेयश बागरी पिता सुभाष बागरी ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत के साथ विद्यालय एवं अपने माता - पिता का नाम रोशन किया। छात्र श्रेयश के पिता सुभाष बागरी एवं मां रमा बागरी खुद शिक्षक हैं। आज के दौर में यह भी एक कटु सत्य है कि जिस तरह से शासकीय विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली जर्जर हुई है उसे देख बहुत कम माता पिता ही हैं जो अपने बच्चों को निजी विद्यालयों कि जगह शासकीय विद्यालय में पढ़ा रहे हैं, जिसे देखते हुए यह साफ समझ में आ रहा है कि अगर सक्षम अधिकारी शिक्षक चाहें तो आज भी शासकीय विद्यालयों के सिस्टम में पूर्ण सुधार संभव है। श्रेयश बागरी का कहना है कि में सुबह उठकर ज्यादा पढ़ाई करता था क्यूंकि सुबह अच्छी पढ़ाई होने के साथ - साथ याद करने की क्षमता भी उन्नतिशील थीं। पढ़ाई में आलस्य को नहीं होना चाहिए। जो विद्यार्थी आलस्य का त्याग करेगा वहीं आगे बढ़ेगा। सबसे पहले परीक्षा को लेकर रणनीति होनी चाहिए हमको पुराने पेपरों को उठाकर देखना चाहिए कि किस - किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जा रहे हैं फिर उसी टॉपिक में ज्यादा ध्यान आकर्षित करना चाहिए। लिहाज़ा हर विद्यार्थी को खुद के नोट्स बनाना चाहिए खुद के नोट्स बनाने से ये फायदा हैं कि हमारा लिखने का अभ्यास तो होता ही हैं साथ ही खुद के नोट्स जल्दी याद भी हों जाते हैं। जो शिक्षक स्कूल में किसी भी टॉपिक को समझाते हैं तो घर में आकर उसका अभ्यास बार - बार किया जाना चाहिए। इससे हमारी उस टॉपिक में पकड़ मजबूत बनती हैं। विद्यार्थी के लिए अभ्यास ही सबसे बड़ा गुरु हैं हम जितना अभ्यास करेगे वह हमारे लिए उतना फायदेमंद रहेगा।

सहसंपादक संदीप तिवारी 83599 86795

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...