सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेल्समैन हल्के राम सैनी के द्वारा राशन के वितरण में की जाती हैं घोर लापरवाही

 सेल्समैन हल्के राम सैनी के द्वारा राशन के वितरण में की जाती हैं घोर लापरवाही



उमरियापान |  सहकारिता विभाग में नौकरी कर रहे सेल्समैनो की अगर मशीन चैक की जाएं तो कई कारनामों से पर्दा उठेगा। सेल्समैन हल्केराम सैनी की घोर लापरवाही को मशीन बयां कर रही हैं। फिंगर लगवाकर राशन की काला - बाजारी इनके द्वारा जमकर की जाती हैं। इनकी अनेकों बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी इनके ऊपर कार्यवाही नहीं बल्कि अपनी कृपा बरसाते हैं। इनके द्वारा नमक का वितरण नहीं किया जाता जिसका कुछ समय पूर्व वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें हल्केराम सैनी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। दो माह के फिंगर लगवाकर एक माह का राशन इनके द्वारा बाटा जाता हैं। इनकी पहुंच का पता इसी बात से लगाया जाता हैं कि अनेकों जगह में खरीदी प्रभारी के दायित्व में रहे लेकिन कभी ये केंद्र नहीं गए ऐसा लग रहा था मानों जैसे इनको पता ही नहीं हैं कि ये केंद्र प्रभारी हैं। खरीदी की कमान बिचौलियां के हाथ थी। खरीदी केंद्रों में सबसे ज्यादा नज़र अधिकारियों की बनी रहती हैं लेकिन खरीदी प्रभारी हल्केराम सैनी कुछ भी करे अधिकारियों को मतलब नहीं था अब सोचा जा सकता हैं कि किस प्रकार की कृपा हल्केराम सैनी के ऊपर अधिकारियों की बनी हैं। 

*घर बना महलों की तरह*

स्मरण रहे कि इनका मानदेय सीमित हैं लेकिन इनके पास इतना पैसा आया कहां से जो कि जांच का विषय हैं। इनका मकान ऐसा बना हैं जैसे कोई ताजमहल हों। जब इनका घर ऐसा बना हैं तो सोचा जा सकता हैं कि इनके पास बैंक और अन्य गोपनीय मुद्राएं होगी। जो कि जांच के बाद पता चलेगा। इनके पास वाहन भी ऐसे हैं जो देखने योग्य हैं।

*खरीदी के पहले बन जाते हैं साहूकार फिर बन जाते हैं प्रभारी*

खरीदी के पहले ये क्षेत्र में घूमकर साहूकारी करने लगते हैं। किसानों का खराब अनाज खरीदकर खरीदी केंद्रों में शासन के समर्थन मूल्य में बेच दिया जाता हैं। अब सोचा जा सकता हैं कि इनके हौसले कितने बुलंद हैं। अच्छा और खराब का तो कोई मतलब ही नहीं हैं क्यूंकि खुद केंद्र प्रभारी रहते हैं तो जब मन चाहे तब सरकार को समर्थन मूल्य में अनाज को बेच देते हैं।

*शिकायत के कारण समूह को मिल गई दुकान*

सेल्समैन हल्के राम सैनी की शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की गई तो अधिकारियों ने भोपाल से संज्ञान में लेते हुएं हल्के राम सैनी की जांच तलब करके दुकान को समूह को दे दिया। हल्के राम सैनी ने नेता - गिरी लगाते हुए समूह की दुकान को लेना चाहा लेकिन अधिकारियो ने नहीं सुनी। साजिश के तहत हों सकता हैं समूह को दुकान कुछ दिन बाद चलाने को ना मिले ऐसा सूत्रों के द्वारा बताया गया। अब सोचा जा सकता हैं कि इनकी कार्यप्रणाली कितनी विवादित हैं अभी तो इनके काले कारनामों की चंद लाइन हैं आगे खुलेगा काले कारनामों का काला चिट्ठा।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...