सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध वसूली कर रही जुहला यातायात चौकी प्रभारी और स्टाफ को भाजपा नेत्री ने जमकर फटकारा पूरे कागजात दिखाने पर भी चौकी प्रभारी ने कहा - साइड में नंबर नहीं है चालान होगा भाजपा नेत्री ने कहा- कार्यवाही करिए, उसकी प्रति दीजिए, तो चौकी प्रभारी बदलने लगी रंग, अंततः बिना कार्यवाही छोड़ी गाड़ी

 अवैध वसूली कर रही जुहला यातायात चौकी प्रभारी और स्टाफ को भाजपा नेत्री ने जमकर फटकारा

पूरे कागजात दिखाने पर भी चौकी प्रभारी ने कहा - साइड में नंबर नहीं है चालान होगा

 भाजपा नेत्री ने कहा- कार्यवाही करिए, उसकी प्रति दीजिए, तो चौकी प्रभारी बदलने लगी रंग, अंततः बिना कार्यवाही छोड़ी गाड़ी



कटनी l एसपी रंजन कहते हैं कि- यातायात चौकी जुहला  जनता की सुविधा के लिए बनी है और हालात यह है कि एक माह में पहले ट्रक बस संचालकों ने इसे पुलिस की अवैध वसूली चौकी कहा फिर लोजपा और कांग्रेस नेताओं ने चौकी प्रभारी मोनिका खडसे के नेतृत्व में चल रही अवैध वसूली की कठोर निंदा की, और दो दिन पहले अब भाजपानेत्री तथा पूर्व पार्षद मीनू बनर्जी ने यातायात चौकी प्रभारी मोनिका खड़से को अवैध वसूली पर जमकर फटकारा और मोनिका खडसे को वसूली के लिए रोकी गई लोडर गाड़ी को छोड़ना पड़ा और चालक के हाथों यह विनती संदेश भी भेजना पड़ा कि- प्लीज वीडियो वायरल मत करना l पुलिस अफसरों की विशेष विश्वासपात्र सूबेदार मोनिका खड़से जब से भवन विहीन जुहला यातायात चौकी की प्रभारी बनी हुई है तभी से वाहनों से जबरिया वसूली का अभियान इतनी निडरता से किया जा रहा है कि पुलिस की बदनामी एक माह में ही बुलंदियों के शिखर पर जा पहुंची है l यहाँ यह याद दिलाते चलें कि बस एवं ट्रक ट्रांसपोर्ट संघो ने खुलकर बयान दिया है कि जुहला यातायात चौकी पर अवैध वसूली जारी है,  सभी परेशान हैं l लेकिन कोई सुधार नहीं आया वसूली कठोरता से होने लगी l इसके बाद नेताओं ने एक फोटो वायरल की जिसके माध्यम से संदेश दिया गया कि इस चौकी को वाहनों से अवैध एंट्री का वसूली अड्डा बना दिया गया है l इसके बाद चौकी प्रभारी ने अपने एक रिश्तेदार के एक एक्सीडेंटल केस में माधव नगर थाने में जाकर विवेचना प्रभावित की थी, इसका भी ऑडियो वायरल हुआ लेकिन एसपी की तरफ से सभी अनुशासनहीनताएं नजरअंदाज की जाती रही कोई जाँच नहीं हुई l लीजिए अब दो दिन पहले लोडर गाड़ी को चौकी पर रोका गया जिस पर घरेलू सामान फर्नीचर आदि लोड था l ड्राइवर ने सभी कागजात दिखाए कोई कमी ही नहीं थी l मगर सूबेदार मोनिका खड़से  इस बात पर अड़ गई कि गाड़ी के साइड में दोनों तरफ नंबर क्यों नहीं लिखा गया आगे पीछे लिखा है साइड में नहीं लिखा है  और गाड़ी को रोक लिया गया l

*भाजपा नेत्री से भी बहस की*

यह लोडर पूर्व पार्षद बीजेपी नेत्री मीनू बनर्जी के घर का सामान लेकर आ रहा था l जानकारी पाकर बनर्जी चौकी पहुंची l मोनिका खडसे ने भाजपा नेत्री की उपेक्षा करते हुए कहा कि इस गाड़ी का चालान होगा lभाजपा नेत्री ने कहा कि चालान करिए,और कार्यवाही पंचनामा की एक कॉपी दीजिए lहम कोर्ट से अपनी बात कहेंगे l

*एनकेजे चौकी भेजने लगी*

इस बात पर मोनिका खड़से कुपित हो गई और कहा कि गाड़ी को एनकेजे थाने ले जाओ l बीजेपी नेत्री ने कहा -यातायात चौकी में ही यह गाड़ी जप्त करके रखिए, पंचनामा दीजिए या जो कार्रवाई करें उसकी कॉपी दें l गाड़ी अन्यथा यही रहेगी l

 *भाजपा का परिचय पाकर अकड़ ढीली पड़ी*

इस बहस के दौरान स्टाफ से किसी ने चुगली कर दी कि यह भाजपा के जुड़े लोग हैं l तब मैडम की अकड़ ढीली पड़ी l अब तक तो कांग्रेस के नेता फंसे थे तो उन्हें सत्ता विरोधी कहकर आवाज कुचल दी जाती थी, लेकिन भाजपा जन से  विवाद करना मंहगा पड़ सकता है इसलिए चौकी प्रभारी को न्याय संगत लगा कि बिना कार्रवाई किए गाड़ी छोड़ दी जाए और उन्होंने गाड़ी छोड़ दी l  तब तक भाजपा नेत्री तो चली गई थी उनके लिए चौकी प्रभारी ने अपनी इल्तिज़ा जरूर भिजवाई कि उन्होंने जो वीडियो बनाई है प्लीज वायरल मत कीजिएगा l

*मैं इसकी शिकायत करुंगी- मीनू बनर्जी*

 इस घटना के संबंध में भाजपा की पूर्व पार्षद मीनू बनर्जी ने कहा कि जुहला यातायात चौकी प्रभारी के नेतृत्व में वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है lआम आदमी डर गया है, स्कूली बच्चे तक वसूली चालान के नाम से भयभीत होकर अपना टू व्हीलर रोक कर दूर खड़े रहते हैं l मैं इसकी शिकायत ज़ोनल पुलिस और शासन तक करूंगी मेरे पास घटना के वीडियो फुटेज हैं l

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में रीठी में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) भागीरथ पटेल के असामयिक निधन की दुखद खबर से पूरा प्रशासनिक अमला और क्षेत्र स्तब्ध है। कर्तव्यपथ से घर लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी शोकाकुल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ पटेल अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन कर कार्यालय से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं । भागीरथ पटेल लंबे समय से मनरेगा योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप ...

कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

 कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली (Reinstatement) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की। *लोकायुक्त की योजनाबद्ध कार्रवाई* शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। *आरोपी*: सतेंद्र सोनी (लेखापाल, जिला पंचायत कटनी) *रिश्वत की राशि*: 5,000 रुपये *...

ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन

 ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन  कटनी  |  कटनी जिले की रीठी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक फैसले को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गई है। लंबे समय तक यहां पदस्थ रहीं तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को पूर्व में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हटाया गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुनः रीठी का प्रभारी तहसीलदार बनाए जाने के आदेश ने क्षेत्र में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। शनिवार को आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी द्वारा जारी आदेश में प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में ढीमरखेड़ा की प्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को रीठी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं और विरोध का दौर शुरू हो गया। *पहले शिकायतें, फिर तबादला, अब दोबारा जिम्मेदारी* ग्रामीणों का कहना है ...