सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षकों से सी. आर. फार्मेट के लिए शुल्क वसूलना आपत्तिजनक-राज्य शिक्षक संघ ने तुगलकी फरमान वापिस लेने BEO ढीमरखेड़ा से की मांग नवीन शिक्षा संवर्ग के लोक सेवकों को अतिशीघ्र मिलें कर्मोन्नत वेतनमान का लाभ

 शिक्षकों से सी. आर. फार्मेट के लिए शुल्क वसूलना आपत्तिजनक-राज्य शिक्षक संघ ने तुगलकी फरमान वापिस लेने BEO ढीमरखेड़ा से की मांग

नवीन शिक्षा संवर्ग के लोक सेवकों को अतिशीघ्र मिलें कर्मोन्नत वेतनमान का लाभ



 ढीमरखेड़ा | अक्टूबर 2023 मे मप्र शासन ने नवीन शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को प्रथम द्वितीय कर्मोन्नति एवं समय मान वेतनमान का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया था। किन्तु विधान सभा चुनाव के पूर्व ही मिल जाने वाले क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ आज दिनांक तक ना मिलने और अब निकट समय मे लोकसभा चुनाव कि आचार संहिता लगने की आहट एवं शिक्षकों कि सी आर हेतु नित नये जारी हो रहे आदेशों से कर्मचारियों मे आक्रोश पैदा हो रहा है।

*सीआर सही तभी तो मिली वार्षिक वेतनवृद्धि*

मप्र राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय संघठन मंत्री सूर्यकांत त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति मे बताया की जब संवर्ग के लोकसेवकों की चरित्रवली को आधार बना कर वार्षिक वेतन वृद्धि,उच्च पद प्रभार दे दिया गया,तो पांच वर्षो की गोपनीय चरित्रवली की आड़ मे कर्मोन्नति लाभ हेतु नित नये आदेश जारी कर शिक्षकों को परेशान क्यो किया जा रहा है। साथ ही अब जब लोक सेवकों की सीआर लिखने का कार्य 75% पूर्ण हो गया है,तब विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेड़ा ने अपने आदेश क्र.1386 दिनांक 12.01.2024 द्वारा पुनः नए पार्मेट मे सी आर लिखने का आदेश जारी कर CR का पार्मेट संकुल से शुल्क के साथ प्राप्त करने का उल्लेख किया गया,जो सरासर गलत है।

राज्य शिक्षक संघ कटनी के जिलाध्यक्ष जे पी हल्दकार,प्रांतीय महा सचिव विपिन तिवारी,विनीत मिश्रा शिवदास यादव,पीतांबर शुक्ला,मनोज गर्ग,राजेंद्र दुबे,संत कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवीन संवर्ग के लोकसेवकों को अतिशीघ् कर्मोन्नत वेतन मान देने एवं नए फार्मेट के लिए शिक्षकों से शुल्क वसूली के आदेश को तत्काल वापिस लेने का अनुरोध शिक्षा अधिकारी कटनी ढीमरखेड़ा से किया है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...