सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव से संबंधित आपत्तियां 12 जनवरी तक आमंत्रित एस.पी. कार्यालय में शुक्रवार की शाम 5 बजे तक दी जा सकेगी आपत्ति अनुविभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण से संबंधित बैठक हुई थी आयोजित

 पुलिस थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव से संबंधित आपत्तियां 12 जनवरी तक आमंत्रित एस.पी. कार्यालय में शुक्रवार की शाम 5 बजे तक दी जा सकेगी आपत्ति अनुविभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण से संबंधित बैठक हुई थी आयोजित



कटनी | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुलिस थानों की सीमाओं के युक्तियुक्तकरण करने के दिए निर्देश के बाद कटनी जिले में प्रत्येक अनुविभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी में आयोजित बैठक के बाद प्रारंभिक तौर पर 21 ग्रामों को नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से 8 पुलिस थानों में युक्तियुक्तकरण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आमजन इससे संबंधित लिखित आपत्ति पुलिस अधीक्षक कटनी के कार्यालय में 12 जनवरी की शाम 5 बजे तक दे सकते है। अनुविभाग स्तर पर आयोजित बैठकों मे वर्तमान पुलिस थाना विजयराघवगढ़ में शामिल ग्राम कन्हवारा, ग्राम पिपरहटा, खमतरा, पौंडी पडरिया, को पुलिस थाना कुठला में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। वहीं वर्तमान पुलिस थाना विजयराघवगढ़ में शामिल ग्राम चपना, दडौरी को पुलिस थाना बरही और वर्तमान पुलिस थाना उमरियापान में शामिल ग्राम मुरवारी और गनियारी को पुलिस थाना ढीमरखेड़ा में सम्मिलित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वर्तमान पुलिस थाना एन.के.जे में शामिल ग्राम अनगवां एवं मनेहरी को पुलिस थाना बड़वारा और वर्तमान कुठला पुलिस थाना में शामिल पुलिस चौकी बस स्टेण्ड को कोतवाली पुलिस थाना में सम्मिलित करने का प्रस्ताव अनुविभाग स्तरीय बैठक में प्राप्त हुआ है।इसी प्रकार वर्तमान पुलिस थाना कोतवाली में शामिल तिलियन पार ग्राम को पुलिस थाना कुठला में और वर्तमान पुलिस थाना कुठला में शामिल नगर निगम के इंदिरा गांधी वार्ड और राम मनोहर लोहिया वार्ड को पुलिस थाना कोतवाली में सम्मिलित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा वर्तमान पुलिस थाना रंगनाथ नगर में शामिल औद्योगिक क्षेत्र बरगवां को पुलिस थाना माधवनगर में तथा वर्तमान पुलिस थाना कैमोर में शामिल सिमरिया गांव को विजयराघवगढ़ पुलिस थाना में तथा वर्तमान बड़वारा पुलिस थाना में शामिल ग्राम दडौरी को एन.के.जे पुलिस थाना में तथा वर्तमान पुलिस थाना बरही में शामिल ग्राम पिपरा, चोरा कनेरा, चोरी एवं बकेली को विजयराघवगढ़ पुलिस थाना में शामिल कर युक्तियुक्तकरण करनें का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।जनप्रतिनिधियों, राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में हुई चर्चा के बाद थानों की सीमा और अधिकार क्षेत्र के युक्तियुक्तकरण से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के बाद 13 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इससे संबंधित बैठक का आयोजन किया गया है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...