सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उमरियापान अप्रत्याशित जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न भारी संख्या में उमड़ा जन सैलाब जुलूस निकालकर फोड़े बम-फटाखे,रंग गुलाल उड़ाया ,एक -दूसरे को मिठाई भी खिलाई

 उमरियापान अप्रत्याशित जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न भारी संख्या में उमड़ा जन सैलाब

जुलूस निकालकर फोड़े बम-फटाखे,रंग गुलाल उड़ाया ,एक -दूसरे को मिठाई भी खिलाई



उमरियापान | विधानसभा चुनाव में बड़वारा सीट से भाजपा  ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी विजयराघवेंद्र सिंह को 51 हजार मतों से हराकर जीत का सेहरा सिर बांधा है। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत पर उमरियापान में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीत का जश्न मनाया उमरियापान के बड़ी माई मंदिर में मातारानी के पूजन अर्चन के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से डीजे, ढ़ोल -नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। रंग- गुलाल उड़ाया।बम फटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।इस मौके पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है।क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होंगी। जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने अपना पूर्ण समर्थन भाजपा सरकार को दिया।यह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत है। मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कार्यप्रणाली, देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे भी इसी जोश के साथ काम करने का आवाहन किया और उनका आभार जताया।इस मौके पर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,भाजपा नेता राजेश चौरसिया, विजय दुबे, विजय गुप्ता, राजेश ब्यौहार,प्रशांत राय,प्रदीप चौरसिया,जितेन्द्र अरोरा,बसंत चौरसिया, पंकज राय,ललित गौतम,प्रमोद गौतम,आशीष चौरसिया,जयपाल सिंह, प्रमोद असाटी,रमन शुक्ला,इरफान खान,शैंकी चौरसिया,वैभव चौरसिया,संदीप सोनी,योगेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, गोल्डी चौरसिया, अज्जू सोनी, सतीश चौरसिया, हिमांशु चौरसिया,संतोष सोनी,अंकित झारिया,सोनू गौतम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब शामिल था।

टिप्पणियाँ

popular post

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा ग्राम बिछिया एवं धनवाही में कुल 10 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिछिया में 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्राम धनवाही में मुख्य मार्ग से पंकज सिंह के घर की ओर 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध पांडेय, त्रिवेणी ज्योतिषी, सत्यनारायण पांडेय, ओमप्रकाश गर्ग, रामप्रसाद, मुरारीलाल, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण क...