सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंकिता बर्मन ने किया शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्र का नाम रोशन

 अंकिता बर्मन ने किया शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्र का नाम रोशन 



ढीमरखेड़ा | वक्त को भी बदल कर लाएंगे, मेहनत इतनी करेगे कि एक दिन कामयाबी को अपने कदमों में पाएंगे शीर्षक पढ़कर दंग मत होना यह कहानी है अंकिता बर्मन की। जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के जनशिक्षा केंद्र सिलौड़ी के जनशिक्षक संतोष बर्मन एवं ग्राम पंचायत सिलौड़ी की सरपंच पंचो देवी बर्मन की पुत्री अंकिता बर्मन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र सहित शिक्षक समुदाय भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बहरहाल अंकिता बर्मन बचपन से ही पढ़ाई मे अव्वल रही हैं।वर्तमान में भी वो शासकीय पद पर कार्यरत है । अंकिता के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर चयन होने समस्त शिक्षक एकत्रित होकर साथी संतोष बर्मन को जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा सभागार मे बधाइयां एवं बेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

*MPPSC में मेहनत से ज्यादा साहस की जरूरत*

शिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि MPPSC में मेहनत से ज्यादा टिके रहने की जरूरत होती हैं। यह परीक्षा दृढ़ - इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की परीक्षा होती हैं। कई बार ऐसा लगता हैं कि तैयारी बंद कर दी जाएं लेकिन उस बीच यह महत्वपूर्ण होता हैं कि हमने तैयारी क्यूं शुरू की थी। लिहाजा अगर हमारा मकसद समाज सेवा का और सबसे नीचे पायदान में खड़े लोगों की मदद करने की विचारधारा हैं तो यह परीक्षा सीधे अधिकारी बनाती हैं। 

*अगर शिक्षक सच्ची मेहनत के साथ बच्चों को शिक्षा देते हैं तो वो असर बच्चो में दिखता हैं*

अगर शिक्षक बच्चों को मेहनत का पाठ शिक्षा के मंदिर स्कूल में पढ़ाते हैं तो वहीं बच्चे एक दिन माता - पिता गुरु और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। शिक्षा ही वो माध्यम हैं जिसके द्वारा समाज और क्षेत्र में बदलाव लाया जा सकता हैं। कई बार ऐसा होता हैं माता - पिता बच्चों के ऊपर दबाव बनाते हैं कि ये कोर्स कर लो लिहाजा ऐसा नहीं करना चाहिए बच्चों की जो रुचि हैं वो करने देना चाहिए। रूचि सीखने - सिखाने की प्रक्रिया को संचालित करने वाली केन्द्रीय शक्ति है । हमारे सभी प्रयत्नों का लक्ष्य विद्यार्थियों में सीखने की रूचि को विकसित करना होता है । रूचि बच्चों को केवल सीखने में ही सहायता प्रदान नहीं करती बल्कि उनके दृष्टिकोणों , उनकी प्रवृत्तियों तथा अन्य व्यक्तित्व सम्बन्धी विशेषताओं के निर्माण में भी सहायक होती है।

*इनकी रही उपस्थिती*

 इस अवसर पर FLN की जिला प्रभारी शैलजा तिवारी,BRCC प्रेम कोरी,BAC हेमंत सामल,सतेन्द्र गौतम, के. के. पटैल,गणेश महोबिया,रामनाथ पटैल, दिलीप बाजपेई,मुकेश पटैल,आशीष चौरसिया,सुशील पटैल,श्रीकांत त्रिपाठी,सत्यदेव महोविया, कमल नारायण दुबे,दीपक नामदेव,अजय पाण्डेय,अशोक पटैल,अवधेश पटैल,रमेश उसरेठे, संदीप शुक्ला,अनिल दुबे,अखिलेश त्रिपाठी,सुधाकर उपाध्याय,संतोष रावते,हरिओम शरण,कमोद चौधरी,शरद चौरसिया,सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...